Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

26 से 30 नवंबर तक BJP का संविधान जागरूकता अभियान, Gen Z और छात्रों पर खास फोकस

बीजेपी ने संविधान दिवस के मौके पर देशभर के युवाओं और विद्यार्थियों तक पहुंचने की तैयारी की है। पार्टी 26 से 30 नवंबर तक स्कूलों और कॉलेजों में संविधान जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी।
26 से 30 नवंबर तक BJP का संविधान जागरूकता अभियान, Gen Z और छात्रों पर खास फोकस
BJP का संविधान जागरूकता अभियान

इस अभियान में Gen Z, युवाओं और छात्रों पर खास फोकस रहेगा। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। इसके जरिए संविधान के मूल्यों, आदर्शों और नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

26 से 30 नवंबर तक देशभर में होंगे कार्यक्रम

बीजेपी इस बार संविधान दिवस के अवसर पर पांच दिनों तक देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत 26 नवंबर से 30 नवंबर तक स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संविधान की जानकारी देना है। इन आयोजनों में विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।

ये भी पढ़ें: अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- नकली संसद में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं

सभी सांसदों को अपने क्षेत्रों में आयोजन के निर्देश

बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सांसदों को विशेष रूप से स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों के बीच संविधान दिवस से जुड़े आयोजन कराने को कहा गया है। पार्टी चाहती है कि युवा पीढ़ी संविधान के महत्व को समझे। इसके साथ ही आम लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने की तैयारी है।

संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर रहेगा जोर

पार्टी के मुताबिक, इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों और नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। युवाओं और आम लोगों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए विद्यार्थियों के साथ क्षेत्र के नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में संविधान बना था बड़ा राजनीतिक मुद्दा

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने संविधान और आरक्षण को बड़ा मुद्दा बनाया था। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि एनडीए को 400 सीटें मिलने पर संविधान में बदलाव किया जाएगा और आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। बीजेपी नेताओं ने इन आरोपों को खारिज किया था। वहीं, राहुल गांधी अपनी चुनावी सभाओं में संविधान की प्रति लेकर पहुंचते थे और इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते थे।

Breaking News

यूपी और महाराष्ट्र में भी दिखा था संविधान के मुद्दे का असर

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, पिछले लोकसभा चुनाव में संविधान का मुद्दा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बीजेपी के लिए चुनौती बना था। इसके अलावा नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार को Gen Z के गुस्से का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बीजेपी अब संविधान दिवस के बहाने युवाओं और किशोरों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। पांच दिनों का यह अभियान इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

2015 से मनाया जा रहा संविधान दिवस

केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2015 में हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवंबर 2015 को संविधान दिवस घोषित किया गया था। इससे पहले इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में जाना जाता था। तब से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts