People's Update
Friday, February 27, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, February 27, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कोर्ट से बरी
    CM Yogi का आदेश, होली से पहले दी जाए कर्मचारियों को सैलरी, त्योहार पर 3 दिनों की छु्ट्टी
    शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान को चेताया, बोले- 'पाकिस्तान किसी भी हमलावर को कुचल सकता है'
    JNU के गिरफ्तार छात्रों की अदालत में पेशी, न्यायिक हिरासत की मांग करेगी दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू, नर्सरी/KG/कक्षा-1 में करा सकेंगे एडमिशन
    आज DMK में शामिल होंगे तमिलनाडु के पूर्व CM और AIDMK से निष्कासित ओ. पन्नीरसेल्वम: सूत्र
    क्रिकेटर रिंकू सिंह के सिर से उठा पिता का साया, स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझने के बाद निधन
    अफगान सेना ने मार गिराए 55 पाकिस्तानी सैनिक, 'गजब लिल हक' ऑपरेशन से पाकिस्तान ने दिया जवाब
    40 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल डेकर बस, CM रेखा गुप्ता दिखाएंगी हरी झंडी
    दिल्ली: प्रोटेस्ट कर रहे JNU के 51 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया
    अफगान हर हाल में पूरी एकता के साथ अपने वतन की हिफाजत करेंगे: हामिद करज़ई
    पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के कई शहरों में की एयरस्ट्राइक
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    PM मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड : स्वतंत्रता दिवस पर 103 मिनट का भाषण, पहली बार लाल किले से की RSS की तारीफ

    Publish Date: 15 Aug 2025, 1:01 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। आज देश ने आजादी का 79वां पर्व मनाया और लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का सबसे लंबा भाषण 103 मिनट का दिया। भाषण की शुरुआत उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” से की, और इसके बाद आतंकवाद, आत्मनिर्भर भारत, आरएसएस, अमेरिका के साथ व्यापार, और नए सरकारी मिशनों पर विस्तार से चर्चा की।

      ऑपरेशन सिंदूर पर 13 मिनट का जोर

      पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसे दशकों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। सेना ने सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों का खात्मा किया। उनका कहना था, अगर भारत आत्मनिर्भर न होता, तो इतनी तेज और गुप्त कार्रवाई संभव नहीं थी।

      आत्मनिर्भरता और ‘दाम कम, दम ज्यादा’ का मंत्र

      मोदी ने कहा कि भारत में बने उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों से अपील की, "दाम कम, लेकिन दम ज्यादा"। सरकार कच्चे माल की उपलब्धता और उत्पादन लागत घटाने के लिए काम कर रही है, ताकि विश्व बाजार में भारतीय गुणवत्ता की पहचान बने।

      GST रिफॉर्म और रोजगार योजना का ऐलान

      GST में राहत: इस दिवाली सरकार नया GST रिफॉर्म लाएगी, जिससे आम जनता को टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी।

      रोजगार योजना: "प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना" के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपए की सहायता और अधिक रोजगार देने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन मिलेगा। लक्ष्य 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

      12 साल में पहली बार आरएसएस का जिक्र

      लाल किले से मोदी ने पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम लिया और 100 साल की सेवा को गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का संकल्प निभाया और इसे दुनिया का सबसे बड़ा NGO बताया।

      अमेरिका को इशारों में संदेश

      बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कहा- भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों से जुड़ी किसी भी अहितकारी नीति को स्वीकार नहीं करेगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और भारत के बीच कृषि और डेयरी सेक्टर पर BTA वार्ता चल रही है।

      'खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा'

      मोदी ने सिंधु जल समझौते की एकतरफापन पर सवाल उठाया और कहा कि अब आतंकवाद और उसे समर्थन देने वालों को एक ही नजर से देखा जाएगा। भारत ने तय कर लिया है कि दुश्मनों की परमाणु धमकियों को अब नहीं सहा जाएगा।

      स्वास्थ्य पर अपील- 10% कम तेल का प्रयोग

      मोटापे को बढ़ती समस्या बताते हुए मोदी ने कहा कि परिवार खाना पकाने के तेल का 10% कम इस्तेमाल करने का संकल्प लें, ताकि स्वास्थ्य बेहतर रहे।

      5 बड़े मिशन का ऐलान

      सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम: 2035 तक आयरन डोम जैसा स्वदेशी रक्षा तंत्र तैयार होगा।

      जनसांख्यिकी मिशन: अवैध घुसपैठ रोकने पर जोर।

      नेक्स्ट जेन रिफॉर्म्स टास्क फोर्स: 2047 तक विकसित भारत विजन के लिए नीतिगत बदलाव।

      नेशनल डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन: समुद्र में तेल-गैस की खोज।

      नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन: ऊर्जा और रक्षा जरूरतों के लिए 1200 खनिज क्षेत्रों की पहचान।

      रिकॉर्ड तोड़ने वाला भाषण

      पीएम मोदी ने लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराकर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा और जवाहर लाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने। भाषण के मामले में भी उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2024 में 98 मिनट के भाषण के बाद इस साल 103 मिनट का संबोधन देकर नया कीर्तिमान बनाया।

      लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 भाषण

      • 2014 - 65 मिनट
      • 2015 88 मिनट
      • 2016 - 94 मिनट
      • 2017 - 56 मिनट
      • 2018 - 83 मिनट
      • 2019 - 92 मिनट
      • 2020 - 90 मिनट
      • 2021 - 88 मिनट
      • 2022 - 74 मिनट
      • 2023 - 90 मिनट
      • 2024 - 98 मिनट
      • 2025 - 103 मिनट

      'लाल किले से सबसे लंबी स्पीच

      • नरेंद्र मोदी 103 मिनट (2025)
      • जवाहर लाल नेहरू 72 मिनट (1947)
      • इंद्र कुमार गुजराल 71 मिनट (1997)
      • डॉ. मनमोहन सिंह 50 मिनट (2005)

      ये भी पढ़ें: भारत का ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन : 2035 तक सुरक्षित होगा देश का हर अहम ठिकाना, लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने किया ऐलान; कैसे करेगा काम?

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      15th august

      Independence Day 2025

      modi longest speech

      pm modi independence day speech

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      दो दिवसीय इसराइल दौरे से लौटे प्रधानमंत्री, दोनों देशों के बीच हुई 27 बड़ी साझेदारी!

      India- Israel Deal:दो दिवसीय इसराइल दौरे से लौटे प्रधानमंत्री, दोनों देशों के बीच हुई 27 बड़ी साझेदारी!

      ₹2220 करोड़ रूपए के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने किया नया केस दर्ज

      Anil Ambani :₹2220 करोड़ रूपए के बैंक फ्रॉड मामले में CBI ने किया नया केस दर्ज

      द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में भरी उड़ान, को-पायलट बनने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं

      जैसलमेर :द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में भरी उड़ान, को-पायलट बनने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं

      अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट में CBI को बड़ा झटका

      शराब नीति घोटाला केस :अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट में CBI को बड़ा झटका

       कॉलेज में फिर विवाद, फीस प्रदर्शन के दौरान छात्र घायल —  लहूलुहान छात्र ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कही बात

      कॉलेज में फिर विवाद, फीस प्रदर्शन के दौरान छात्र घायल — लहूलुहान छात्र ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने की कही बात

      अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग शुरू! दावा- 55 पाक सैनिक ढेर, PAK बोला- 133 तालिबानी मारे

      Afghanistan Pakistan War :अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग शुरू! दावा- 55 पाक सैनिक ढेर, PAK बोला- 133 तालिबानी मारे

      अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 100 मीटर तक दहशत,सिलेंडर काटते ही फैली गैस,

      अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 100 मीटर तक दहशत,सिलेंडर काटते ही फैली गैस,

      “टीआई ने पूछा — कितने बजे? जवाब मिला 11… और पुलिस ने पब की बजा दी 12”

      “टीआई ने पूछा — कितने बजे? जवाब मिला 11… और पुलिस ने पब की बजा दी 12”

      स्टेज-4 लिवर कैंसर से हारे जिंदगी की जंग, बेटे को कहा था- ट्रॉफी जीतकर लाना

      क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन :स्टेज-4 लिवर कैंसर से हारे जिंदगी की जंग, बेटे को कहा था- ट्रॉफी जीतकर लाना

      खनियाधाना में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बमों के निशां आज भी हैं मौजूद

      पुण्यतिथि पर विशेष : खनियाधाना में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बमों के निशां आज भी हैं मौजूद

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....