Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tamil Nadu Elections :पीएम मोदी ने नागरकोइल में रोड शो कर दिखाई NDA की ताकत

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में प्रचार जोर पर है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरकोइल में रोड शो किया। इस दौरान एनडीए के सहयोगियों ने भी जीत का दावा किया।
पीएम मोदी ने नागरकोइल में रोड शो कर दिखाई NDA की ताकत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल में भव्य रोड शो कर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया। इस दौरान उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी, जिसने आगामी चुनावों के लिए एनडीए की सक्रियता को साफ तौर पर दिखाया।

    Twitter Post

    महापुरुषों को श्रद्धांजलि से साधा संदेश

    अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति के दो बड़े नाम एमजी रामचंद्रन और सीएन अन्नादुरै को भी पुष्पांजलि दी। इस कदम को सामाजिक और क्षेत्रीय भावनाओं को जोड़ने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे अलग-अलग वर्गों तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की गई।

    ये भी पढ़ें: महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण: सीएम मोहन यादव बोले - नारी शक्ति को नई उड़ान देगा ये कानून

    एनडीए की जीत का दावा और नेतृत्व का चेहरा

    इधर भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने भरोसा जताया कि इस बार एनडीए तमिलनाडु में मजबूत वापसी करेगा। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और डीएमके सरकार से नाराज है। अन्नामलाई के अनुसार, गठबंधन की ओर से एडप्पादी के. पलानीस्वामी मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार होंगे और उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्यभर में प्रचार के दौरान एनडीए को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

    दिलचस्प होगा चुनावी मुकाबला

    तमिलनाडु में इस बार मुकाबला काफी रोचक होने की संभावना है। एक ओर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेतृत्व वाला गठबंधन है, जिसमें कांग्रेस समेत अन्य दल शामिल हैं, तो दूसरी ओर एआईएडीएमके-भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए है। इसके अलावा अभिनेता-राजनेता विजय भी अपनी पार्टी के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है और चुनाव और अधिक दिलचस्प बन सकता है।

    ये भी पढ़ें: बिहार सरकार में कैबिनेट का गणित तय....BJP से ज्यादा हो सकते हैं JDU के मंत्री

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts