Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिला दिवस पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान : LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम हुए, PM बोले- जनता का बोझ कम किया

महिला दिवस पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान : LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम हुए, PM बोले- जनता का बोझ कम किया
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए शुक्रवार (08 मार्च) को कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार ने LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दी। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में कीमत 903 से घटकर 803 रुपए, भोपाल में 808.50 रुपए, जयपुर में 806.50 रुपए और पटना में 901 रुपए हो गई है।

प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 803.00 903.00
मुंबई 802.50 902.50
कोलकाता 829.00 929.00
चेन्नई 815.50 918.50
भोपाल 808.50 909.50
जयपुर 806.50 906.50
पटना 901.00 1001.00
रायपुर 874.00 974.00

PM बोले- इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होगा

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, "महिला दिवस के अवसर पर आज हमने LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।" [embed]https://twitter.com/narendramodi/status/1765938424723202381[/embed]

रक्षाबंधन पर हुआ था कीमतों में बदलाव

सरकार ने इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, PM मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब 12 पर मिलेगी। ये भी पढ़ें- LPG Price Hike : बजट वाले दिन महंगाई का झटका, फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, आज से नई दरें लागू, चुकानी होगी ये कीमत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts