🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

प्लेन में बैठे थे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और नकुलनाथ, रनवे पर अचानक इंजन हुआ फेल

छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को भोपाल ले जा रहे विमान का इंजन रनवे पर ही फेल हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों नेताओं और स्टाफ को सुरक्षित उतार लिया। इसके बाद हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल और नकुलनाथ नागपुर रवाना हुए।
Follow on Google News
प्लेन में बैठे थे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और नकुलनाथ, रनवे पर अचानक इंजन हुआ फेल
छिंदवाड़ा में पूर्व सांसद नकुल नाथ छिंदवाड़ा टर्मिनल पर।

छिंदवाड़ा। मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर बड़ा विमान हादसा टल गया। यहां रन वे पर भोपाल जाने को तैयार पूर्व सांसद नकुलनाथ के विमान का इंजन फेल हो गया, इस विमान में पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी सवार थे। दोनों नेता भोपाल में आयोजित पीएसी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। नेताओं और स्टाफ के विमान में सवार होने के बाद कुछ देर तक विमान चालू हुआ लेकिन उड़ा नहीं। रनवे पर खड़े विमान का इंजन फेल होने की बात समझ आते ही पायलट ने तुरंत सूझबूझ से दिखाते हुए दोनों नेताओं व स्टाफ को उतारा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल और पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर रवाना हुए। 

ये भी पढ़ें: संसद में गतिरोध: आमने-सामने आए NDA और कांग्रेस के सांसद, खरगे बोले- विपक्ष का गोल पोस्ट नहीं बदला

एक्स पर पोस्ट कर जताया खेद

नकुलनाथ पीएसी की बैठक के लिए भोपाल पहुंचने वाले थे। प्लेन में तकनीकी खराबी आने के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर खेद जताया। नकुलनाथ  ने लिखा-‘प्रिय साथियों, विमान में तकनीकी खराबी के कारण मेरा भोपाल दौरा रद्द हो गया है, जिसके लिए मैं आप सभी से हृदय से क्षमा चाहता हूं। मेरी बहुत इच्छा थी कि इस अवसर पर आप सभी के बीच भोपाल में उपस्थित रहूं, आप सभी से मिलूं और आपसे रूबरू होकर संवाद करुं। दुर्भाग्यवश परिस्थितिवश यह संभव नहीं हो सका। लेकिन मेरा आप सभी से वादा है कि बहुत जल्द आपके बीच उपस्थित रहूंगा, आप सभी से मुलाकात करुंगा और संगठन एवं हमारे साझा प्रयासों को लेकर आपसे विस्तार से संवाद करूंगा। आप सभी के स्नेह, सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से आभार।जल्द ही मुलाकात होगी।’ गौरतलब है कि पूर्व सांसद नकुलनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मप्र पहुंचे हैं। वे एक दिन पहले छिंदवाड़ा में कार्यक्रम में शामिल हुए। आज प्लेन में खराबी आने के बाद भोपाल का कार्यक्रम रद्द कर  सड़क मार्ग से नागपुर रवाना हुए।  

ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिले रिजिजू, फिर स्पीकर से चर्चा, FCRA बिल पर JPC का विकल्प आया सामने

               

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

icon

Latest Posts