Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले 589 सवालों की बौछार, धान खरीदी पर घेरने की तैयारी में कांग्रेस

14 से 17 दिसंबर तक चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, चार दिन की बैठक में गूंजेंगे किसान, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे; सत्ता पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने अब तक लगाए 589 प्रश्न। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक आयोजित होगा। सत्र से पहले 19 नवंबर तक विधायकों ने 589 सवाल लगाए हैं। इनमें 315 तारांकित और 274 अतारांकित प्रश्न हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले 589 सवालों की बौछार, धान खरीदी पर घेरने की तैयारी में कांग्रेस

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र इस बार हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र शुरू होने से पहले ही विधायकों ने सवालों के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। 19 नवंबर तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की ओर से कुल 589 सवाल लगाए जा चुके हैं। इनमें 315 तारांकित और 274 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। विपक्ष ने धान खरीदी, किसानों की परेशानी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

14 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र

छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। इस चार दिवसीय सत्र के लिए कुल चार बैठकें निर्धारित की गई हैं। सत्र की अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार से विधायकों ने विधानसभा सचिवालय में प्रश्न लगाने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि सदन में इस बार सवालों की संख्या और मुद्दों की गंभीरता दोनों चर्चा में रहने वाली हैं।

संबंधित खबर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र तय, 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा

589 सवालों में 315 तारांकित प्रश्न

19 नवंबर तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक विधायकों ने कुल 589 प्रश्न लगाए हैं। इनमें 315 तारांकित और 274 अतारांकित प्रश्न हैं। तारांकित प्रश्नों पर सदन में मौखिक जवाब और पूरक सवालों की संभावना रहती है, जबकि अतारांकित प्रश्नों के जवाब लिखित रूप में दिए जाते हैं। ऐसे में प्रश्नकाल के दौरान कई विभागों के कामकाज पर सरकार से जवाब मांगा जा सकता है।

धान खरीदी बनेगी कांग्रेस का सबसे बड़ा हथियार

शीतकालीन सत्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस धान खरीदी को प्रमुख मुद्दा बनाने की तैयारी में है। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। वहीं बीते 25 दिनों में बेमौसम बारिश के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। धान की गुणवत्ता, खरीदी व्यवस्था और किसानों को हो रही दिक्कतों को लेकर विपक्ष सरकार से जवाब मांग सकता है।

कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर भी घेराबंदी

धान खरीदी के अलावा प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे भी सदन में उठने की संभावना है। कांग्रेस इन विषयों पर सरकार से जवाब मांग सकती है। विपक्ष की रणनीति विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जरिए सरकार के कामकाज को सदन में कठघरे में खड़ा करने की होगी।

संबंधित खबर: छत्तीसगढ़ में BJP का मिशन 2028 तेज, स्मृति ईरानी करेंगी वन-टू-वन चर्चा,पुराने नेताओं को भी बुलावा

सरकार के तीन साल पूरे, मोदी की गारंटी पर भी सवाल

शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार अपने तीन साल का कार्यकाल भी पूरा करेगी। ऐसे में मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों और उनके क्रियान्वयन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस होने के आसार हैं। इसके साथ ही वोट चोरी और एसआईआर (SIR) का मुद्दा भी सदन में राजनीतिक टकराव की वजह बन सकता है।

जवाब देने की तैयारी में सत्ता पक्ष

विपक्ष की ओर से संभावित सवालों और मुद्दों को देखते हुए सत्तापक्ष भी पूरी तैयारी में जुटेगा। सरकार की ओर से विभागवार जवाब तैयार किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा विधायक दल की बैठक भी बुलाई जाएगी, जिसमें सदन की रणनीति और विपक्ष के सवालों का जवाब देने को लेकर चर्चा होगी।

संबंधित खबर: छत्तीसगढ़ कैबिनेट में धान खरीदी पर बड़ा मंथन, किसानों को अंतर राशि और शीतकालीन सत्र पर नजर

अब नजर विधानसभा पर

चार दिन के इस शीतकालीन सत्र में 589 सवालों के साथ किसानों की परेशानी, धान खरीदी, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और सरकार के तीन साल के कामकाज पर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं। अब देखना होगा कि सदन में सवालों की यह फेहरिस्त सरकार के लिए कितनी चुनौती बनती है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts