Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सम्मान समारोह: अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा बोले-वकीलों की सुरक्षा के लिए जल्द लागू कराएंगे प्रोटेक्शन एक्ट

मप्र स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने जबलपुर में आयोजित सम्मान समारोह में वकीलों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू कराने और अधिवक्ताओं के लिए विशेष बीमा योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वकीलों की सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
सम्मान समारोह: अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा बोले-वकीलों की सुरक्षा के लिए जल्द लागू कराएंगे प्रोटेक्शन एक्ट
जबलपुर। जिला बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में मौजूद अधिवक्तागण।

जबलपुर।मप्र स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने कहा है कि वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू कराने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही वकीलों के लिए विशेष बीमा योजना की भी शुरुआत की जाएगी। वर्मा ने यह बात सोमवार को जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उनकी इस घोषणा से उपस्थित अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

वकीलों की समस्याएं और मुद्दे उठाए

जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह में स्टेट बार के को चेयरमैन मनीष तिवारी, सुनील मिश्रा, राशिद सुहैल सिद्दीकी, आरके सिंह सैनी, नवीन शुक्ला, एवं हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंशाक शेखर का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण में परिषद के समक्ष वकीलों की विभिन्न समस्याओं और उनकी सुरक्षा के मुद्दों को प्रमुखता से रखा। संघ के सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा उपाध्यक्ष श्रीमति सुनिता गुप्ता ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: गोलबाजार के 13 अतिक्रमणों पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, 12 हजार वर्गफीट जमीन पर कब्जे का आरोप

इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर हाई कोर्ट बार के सचिव असीम त्रिवेदी, जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के सह सचिव शैलेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नेहा मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्यगणों में रीता नौटियाल, सुदीप सिंह सैनी, प्रशांत नायक, शशि तिवारी, अमित आचार्य, विद्या कुशवाहा, अर्जुन साहु, अमित कोहली, आशीष पाण्डेय, धीरज खुल्लर, प्रदीप परसाई (बाबा), और विकास कुमार संतु सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: मैहर में दोस्तों संग बर्थडे मनाने आई जबलपुर की छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts