Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में सीएमओ और व्यापारी संघ ने बाजार की दुकानों के बाहर से हटवाए बैनर और अतिरिक्त सामान

सोहागपुर में सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा और व्यापारी संघ अध्यक्ष विजय छाबड़िया ने बाजार का निरीक्षण किया। दुकानदारों से स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

सोहागपुर। नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा और व्यापारी संघ अध्यक्ष विजय छाबड़िया इसमें शामिल हुए। इस दौरान बाजार की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बाजार के प्रमुख स्थानों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान पुरानी तहसील के पास निर्माणाधीन मूत्रालय का अवलोकन किया गया। किलापुरा वार्ड मैदान में प्रस्तावित सब्जी बाजार भी देखा गया। इसके अलावा श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉम्प्लेक्स, गांधी मंच, कमानिया गेट और श्रीराम चौक का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। बाजार को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर चर्चा भी की।

सोहागपुर में फिर शुरू हुई रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था, कलेक्टर के निर्देश पर शुरू हुई व्यवस्था

 दुकानों के बाहर से हटवाए बैनर और सामान

निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित सफाई रखने की अपील की गई। सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का ध्यान रखने को भी कहा गया।

वहीं, दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखी अतिरिक्त सामग्री हटवाई गई। अतिरिक्त स्थान पर लगाए गए बैनर भी हटवाए गए। इससे बाजार में आवागमन सुचारू रखने और व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया।

सोहागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी, सांसद-विधायक ने किया निरीक्षण, प्लेटफॉर्म और सुरक्षा सुधार पर जोर

व्यापारियों से सहयोग की अपील

नगर परिषद और व्यापारी संघ ने व्यापारियों से सहयोग करने का आग्रह किया। बाजार की व्यवस्था, स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, गौरव अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, पार्षद प्रतिनिधि वसीम खान एवं जगदीश अहिरवार और सुनील साहू मौजूद रहे।

इसके अलावा उप यंत्री बृजेश खानोरकर, स्वास्थ्य अधिकारी संजय दुबे, प्रभारी राजस्व निरीक्षक संजय परसाई, एचएल परते सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts