Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘4 RDX-IED लगाए हैं...’ :पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए भेजी थी। मेल में लिखा गया था कि कोर्ट परिसर में 4 आरडीएक्स-आईईडी लगाए गए हैं। इसके बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई और हर आने-जाने वाले की गेट पर जांच शुरू हो गई।
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए भेजी थी। मेल में लिखा गया था कि कोर्ट परिसर में 4 आरडीएक्स-आईईडी लगाए गए हैं। इसके बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई और हर आने-जाने वाले की गेट पर जांच शुरू हो गई।

    पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    धमकी की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कोर्ट पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की जांच की। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

    ई-मेल में क्या लिखा था?

    धमकी भरे मेल में दावा किया गया कि बिहार से तमिलनाडु जाने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ने से वहां की आबादी पर असर पड़ रहा है। इसी वजह से कोर्ट और जज कक्ष को निशाना बनाने की बात कही गई। मेल में यह भी लिखा था कि साजिश को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है।

    तीन आतंकियों पर पहले से अलर्ट

    धमकी से एक दिन पहले ही बिहार पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकियों के राज्य में घुसने की जानकारी पर अलर्ट जारी किया था। कहा गया कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नेपाल सीमा के रास्ते बिहार आए हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने सीमा और वाहनों की जांच तेज कर दी है। साथ ही सूचना देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम और पहचान गुप्त रखने का भरोसा दिया गया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts