Paris Olympic 2024। पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन यानी 4 अगस्त को भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं। भारतीय खिलाड़ी आज बैडमिंटन, हॉकी, शूटिंग, बॉक्सिंग, गोल्फ, सेलिंग जैसे इवेंट्स में भाग ले रहे हैं। इस बीच भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडिया ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया।
भारतीय टीम की जीत के हीरो पीआर श्रीजेश रहे, जिन्होंने शूटआउट में दो बेहतरीन बचाव किए। फुलटाइम मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। शूटआउट में भारत ने लगातार 4 गोल किए। ब्रिटेन की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई।
52 साल बाद हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
पेरिस ओलंपिक 2024 में सातवें दिन (2 अगस्त) भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया था। भारतीय टीम की यह जीत ऐतिहासिक रही। टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, वहीं अभिषेक ने एक गोल किया। 52 सालों में पहली बार भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में पराजित किया। पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने एक गोल करके मुकाबले को 3-1 तक पहुंचा दिया। इसके बाद आखिरी क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल किया। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 3-2 से जीत लिया।
बॉक्सर लवलीना क्वार्टर फाइनल हारकर बाहर
भारतीय स्टार महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गई हैं। उन्हें चीनी खिलाड़ी लि कियान ने 1-4 से शिकस्त दी।
मेडल टैली में भारत की क्या स्थिति?
मेडल टैली में चीन फिलहाल 16 गोल्ड समेत 37 पदकों के साथ टॉप पर है। वहीं यूएसए 14 गोल्ड समेत 61 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। मेजबान देश फ्रांस 12 गोल्ड सहित 41 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं भारत 3 कांस्य पदकों के साथ 53वें पायदान पर है।
ओलंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट, जानें कौन, कब बना विजेता
| एथलीट/खेल |
मेडल |
इवेंट |
ओलंपिक सीजन |
| नॉर्मन प्रिचर्ड* |
सिल्वर |
पुरुषों की 200 मीटर रेस |
पेरिस 1900 |
| नॉर्मन प्रिचर्ड** |
सिल्वर |
पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) |
पेरिस 1900 |
| भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
एम्स्टर्डम 1928 |
| भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
लॉस एंजिल्स 1932 |
| भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
बर्लिन 1936 |
| भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
लंदन 1948 |
| भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
हेल्सिंकी 1952 |
| भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
मेलबर्न 1956 |
| केडी जाधव |
ब्रॉन्ज |
पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती |
हेल्सिंकी 1952 |
| भारतीय हॉकी टीम |
सिल्वर |
पुरुष हॉकी |
रोम 1960 |
| भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
टोक्यो 1964 |
| भारतीय हॉकी टीम |
ब्रॉन्ज |
पुरुष हॉकी |
मेक्सिको सिटी 1968 |
| भारतीय हॉकी टीम |
ब्रॉन्ज |
पुरुष हॉकी |
म्यूनिख 1972 |
| भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
मास्को 1980 |
| लिएंडर पेस |
ब्रॉन्ज |
पुरुष एकल टेनिस |
अटलांटा 1996 |
| कर्णम मल्लेश्वरी |
ब्रॉन्ज |
भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा |
सिडनी 2000 |
| राज्यवर्धन सिंह राठौड़ |
सिल्वर |
पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग |
एथेंस 2004 |
| अभिनव बिंद्रा |
गोल्ड |
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग |
बीजिंग 2008 |
| विजेंदर सिंह |
ब्रॉन्ज |
पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) |
बीजिंग 2008 |
| सुशील कुमार |
ब्रॉन्ज |
पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती |
बीजिंग 2008 |
| सुशील कुमार |
सिल्वर |
पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती |
लंदन 2012 |
| विजय कुमार |
सिल्वर |
पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग |
लंदन 2012 |
| साइना नेहवाल |
ब्रॉन्ज |
महिला एकल बैडमिंटन |
लंदन 2012 |
| मैरी कॉम |
ब्रॉन्ज |
महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी |
लंदन 2012 |
| योगेश्वर दत्त |
ब्रॉन्ज |
पुरुष 60 किग्रा कुश्ती |
लंदन 2012 |
| गगन नारंग |
ब्रॉन्ज |
10 मीटर एयर राइफल शूटिंग |
लंदन 2012 |
| पीवी सिंधु |
सिल्वर |
महिला एकल बैडमिंटन |
रियो 2016 |
| साक्षी मलिक |
ब्रॉन्ज |
महिला 58 किग्रा कुश्ती |
रियो 2016 |
| मीराबाई चानू |
सिल्वर |
महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) |
टोक्यो 2020 |
| लवलीना बोरगोहेन |
ब्रॉन्ज |
महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंंग (64-69 किग्रा) |
टोक्यो 2020 |
| पीवी सिंधु |
ब्रॉन्ज |
महिला एकल बैडमिंटन |
टोक्यो 2020 |
| रवि कुमार दहिया |
सिल्वर |
पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती |
टोक्यो 2020 |
| भारतीय हॉकी टीम |
ब्रॉन्ज |
पुरुष हॉकी |
टोक्यो 2020 |
| बजरंग पुनिया |
ब्रॉन्ज |
पुरुष 65 किग्रा कुश्ती |
टोक्यो 2020 |
| नीरज चोपड़ा |
गोल्ड |
पुरुषों का भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) |
टोक्यो 2020 |
| मनु भाकर |
ब्रॉन्ज |
वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल |
पेरिस 2024 |
| मनु भाकर-सरबजोत सिंह |
ब्रॉन्ज |
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम |
पेरिस 2024 |
| स्वप्निल कुसाले |
ब्रॉन्ज |
50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन |
पेरिस 2024 |
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं तीरंदाज दीपिका कुमारी, तीसरे मेडल से चूकीं मनु भाकर, बोलीं- मैं थोड़ा ‘नर्वस’ थी…
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : 52 साल बाद हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं, शूटिंग में गोल्ड की उम्मीद