Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Paris Olympics 2024 : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं तीरंदाज दीपिका कुमारी, तीसरे मेडल से चूकीं मनु भाकर, बोलीं- मैं थोड़ा ‘नर्वस’ थी…

Paris Olympics 2024 : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं तीरंदाज दीपिका कुमारी, तीसरे मेडल से चूकीं मनु भाकर, बोलीं- मैं थोड़ा ‘नर्वस’ थी…
Paris Olympic 2024। पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन यानी 3 अगस्त को भी भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी आज शूटिंग, तीरंदाजी, बॉक्सिंग जैसे इवेंट्स में भाग ले रहे हैं। इसी बीच तीरंदाज दीपिका कुमारी पेरिस ओलिंपिक में आर्चरी की विमेंस इंडिविजुअल कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने जर्मनी की मिशेल क्रोपेन को 6-4 से हराया। वहीं, 25 मीटर एयर पिस्टल महिला सिंगल के फाइनल में भारत की मनु भाकर तीसरे मेडल से चूक गई। पेरिस ओलंपिक में भारत के नाम अब तक 3 मेडल हैं।

दीपिका क्वार्टर फाइनल में, भजन कौर हारीं

भारत की अनुभवी खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने शनिवार को यहां पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की सातवीं वरीय मिशेल क्रोपेन को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई, लेकिन युवा भजन कौर शूट ऑफ में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। भारत की 23वीं वरीय दीपिका ने महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में क्रोपेन को 6-4 (27-24, 27-27, 26-25, 27-27) से शिकस्त दी। भजन को हालांकि इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा के खिलाफ शूट ऑफ में 8-9 से हार का सामना करना पड़ा। पांच सेट के बाद मुकाबला 5-5 से बराबर था, जिसके बाद इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने शूट ऑफ में 9 अंक जुटाए, जबकि भजन 8 अंक पर ही निशाना साध सकी और बाहर हो गईं।

मैं थोड़ा नर्वस थी – मनु भाकर

मनु भाकर ने विमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में खेलने उतरीं, पर वो मेडल जीतने से चूक गईं। आठ सीरीज के बाद मनु और हंगरी की वेरोनिका मेजर के एक समान अंक थे। फिर शूटऑफ हुआ, जिसमें मनु को हार का सामना करना पड़ा। यहां वह चौथे स्थान पर रहीं। पहले दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकीं मनु से इस बार गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही थी। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को स्वीकार किया कि वह 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल फाइनल के दौरान थोड़ा नर्वस थी। लेकिन मैंने शांत चित्त रहकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। मनु ने कहा- यह ओलंपिक खेल मेरे लिए बहुत अच्छे साबित हुए, लेकिन नजर हमेशा अगले वाले खेलों पर रहती है और मेरी निगाहें अभी से अगले ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन करने पर लगी हैं।

ओलंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट, जानें कौन, कब बना विजेता

एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलंपिक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड* सिल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड** सिल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेरिस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम सिल्वर पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सिल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार सिल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार सिल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु सिल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू सिल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
मनु भाकर ब्रॉन्ज  वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024
मनु भाकर-सरबजोत सिंह  ब्रॉन्ज  10 मीटर एयर पिस्टल म‍िक्स्ड टीम  पेरिस 2024
स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : 52 साल बाद हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं, शूटिंग में गोल्ड की उम्मीद
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts