PlayBreaking News

फोटो खिंचवाने पहुंचे… और गिर पड़े PAK मंत्री!इशाक डार का वीडियो वायरल, डिप्लोमैटिक मीटिंग से पहले हादसा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इस्लामाबाद में आयोजित अहम बैठक से पहले पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार फोटो सेशन के दौरान फिसलकर गिर पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और बाद में उन्होंने मिस्र के विदेश मंत्री के साथ दोबारा फोटो खिंचवाई।
Follow on Google News
इशाक डार का वीडियो वायरल, डिप्लोमैटिक मीटिंग से पहले हादसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की पहल की है। इसी सिलसिले में 29 मार्च (रविवार) को सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे। हालांकि बैठक से पहले एक अजीब घटना देखने को मिली, जब पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार फोटो सेशन के दौरान फिसलकर गिर पड़े।

    फोटो सेशन के दौरान हुआ हादसा

    बैठक से पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अहमद मोहम्मद अब्देलत्ती का फोटो सेशन होना था। जैसे ही इशाक डार झंडे के पास तस्वीर खिंचवाने के लिए आगे बढ़े, उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मंच पर ही फिसलकर गिर पड़े। यह घटना वहां मौजूद लोगों के लिए अचानक और चौंकाने वाली थी।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि इशाक डार जैसे ही फोटो के लिए आगे बढ़ते हैं, उनका पैर फिसल जाता है और वह जमीन पर गिर जाते हैं। उनके गिरते ही वहां मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए आगे बढ़ते हैं और उन्हें उठाते हैं।

    वीडियो फुटेज के मुताबिक इस घटना में इशाक डार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। गिरने के बाद उन्होंने खुद को संभाला और दोबारा मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान वह मुस्कुराते हुए भी नजर आए।

    ईरान मुद्दे पर पाकिस्तान में अहम बैठक

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर पाकिस्तान में 29 और 30 मार्च को अहम बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के विदेश मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के प्रयासों समेत क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें: सऊदी अरब के एयरबेस पर ईरान का बड़ा हमला : अमेरिकी AWACS एयरक्राफ्ट तबाह, अरबों डॉलर का नुकसान

    होर्मुज स्ट्रेट से गुजरेंगे पाकिस्तानी जहाज

    इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया कि ईरान ने पाकिस्तानी झंडे वाले 20 और जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रोजाना दो पाकिस्तानी जहाज इस स्ट्रेट से गुजर सकेंगे। डार ने इसे ईरान का सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने में मदद मिलेगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts