बेगमगंज: सौभाग्य मॉल के सामने खड़ी बाइक चोरी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बेगमगंज। वाहन मालिक ने पुलिस थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने चोरी गई बाइक बरामद करने और अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
दोपहर में मॉल के सामने खड़ी की थी बाइक
पुलिस को दिए आवेदन में गंगारिया मोहल्ला निवासी अभिमन्यु नायक पिता बाला प्रताप नायक ने बताया कि उन्होंने 20 नवंबर को दोपहर करीब 1 से 1:15 बजे अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल सौभाग्य मॉल के सामने खड़ी की थी।
ये भी पढ़ें: बेगमगंज में 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मोबाइल गायब होने पर परिजनों ने उठाए सवाल
वापस लौटे तो मौके से गायब मिली बाइक
अभिमन्यु नायक के मुताबिक, कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्हें आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है।
बाइक बरामद करने की मांग
वाहन मालिक ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कराने और अज्ञात आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले में थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पर जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।




















