Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालोद में गेमिंग सेंटर की आड़ में चिट्टे का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार, 7.98 ग्राम हेरोइन जब्त

पूल क्लब की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, ANTF और साइबर सेल की संयुक्त रेड में 4 मोबाइल समेत लाखों का सामान जब्त,बालोद के गंजपारा स्थित पूल क्लब में गेमिंग सेंटर की आड़ में कथित चिट्टा कारोबार का खुलासा हुआ है। ANTF, साइबर सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 7.98 ग्राम हेरोइन जब्त की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
बालोद में गेमिंग सेंटर की आड़ में चिट्टे का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार, 7.98 ग्राम हेरोइन जब्त

जितेंद्र साहू, बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गंजपारा स्थित एक पूल क्लब में गेमिंग सेंटर की आड़ में कथित तौर पर नशे का कारोबार संचालित किया जा रहा था। ANTF, थाना बालोद और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 19 नवंबर को छापेमारी कर 7.98 ग्राम हेरोइन जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 लाख 59 हजार 600 रुपये बताई गई है। पुलिस ने चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पूल क्लब की आड़ में नशे का कारोबार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बालोद पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना और एसडीओपी विनय साहू के मार्गदर्शन में ANTF की टीम को नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान 19 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंजपारा बालोद में नावेद खान उर्फ चोको द्वारा संचालित पूल क्लब में हेरोइन (चिट्टा) छिपाकर रखी जाती है और उसकी बिक्री की जाती है।

/img/129/1795180171930

संबंधित खबर: बालोद में ANTF का बड़ा एक्शन: कार के डैशबोर्ड से 6.40 ग्राम हेरोइन और देशी पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर आधी टीम ने मारा छापा

सूचना मिलते ही थाना बालोद, ANTF और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान नावेद खान उर्फ चोको के कब्जे से पारदर्शी झिल्ली में रखा हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक विवरण में पदार्थ का वजन लगभग 7 ग्राम और शुद्ध वजन 5.81 ग्राम बताया गया है। वहीं जब्ती के अंतिम विवरण में कुल वजन 7.98 ग्राम दर्ज किया गया है। इसके अलावा नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाले जले हुए सिल्वर कैप के 10 नग और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

पूछताछ में तीन और नाम आए सामने

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नावेद खान उर्फ चोको ने शुभम सिंह उर्फ लाड़ी, गौतम बजाज और समर प्रताप सिंह को चिट्टा बेचने और उनके साथ सेवन करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

1.59 लाख का चिट्टा, 2.09 लाख के मोबाइल जब्त

पुलिस की कार्रवाई में जब्त सामग्री का विवरण इस प्रकार है:

हेरोइन (चिट्टा): 7.98 ग्राम, अनुमानित कीमत 1,59,600 रुपये।

मोबाइल फोन: आईफोन, मोटोरोला, रियलमी और वीवो कंपनी के कुल 4 मोबाइल।

मोबाइल की अनुमानित कीमत: 2,09,600 रुपये।

अन्य सामग्री: नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाले 10 जले हुए सिल्वर कैप।

संबंधित खबर: बिलासपुर पुलिस का पंजाब में छापा, अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का कथित मुख्य सप्लायर रिंकू गिरफ्तार

NDPS एक्ट में चारों आरोपी गिरफ्तार

बालोद पुलिस ने मामले में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 624/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

नावेद खान उर्फ चोको (29 वर्ष): पिता युसूफ खान, निवासी जवाहर पारा, वार्ड क्रमांक 07, बालोद।

गौतम बजाज (24 वर्ष): पिता नरेश बजाज, निवासी शिकारी पारा, वार्ड क्रमांक 16, बालोद।

समर प्रताप सिंह (23 वर्ष): पिता कमलेश गौतम, निवासी बूढ़ा पारा, वार्ड क्रमांक 20, बालोद।

शुभम सिंह उर्फ लाड़ी (26 वर्ष): पिता महावीर सिंह, निवासी कन्हारगांव, भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक धरम भुआर्य सहित प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम, विवेक साहू और पुलिसकर्मियों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में आरक्षक भोपसिंह साहू, संदीप यादव, राहुल मनहरे, आकाश दुबे, पूरन देवांगन, आकाश सोनी, खिलेश नेताम, मनीष राजपूत, चुलेन्द्र कुर्रे, बनवाली साहू, भूपेश साहू, योगेश कुमार सिन्हा, रवि साहू, जितेन्द्र सिन्हा और मिथिलेश यादव सहित ANTF बालोद की टीम शामिल रही।

संबंधित खबर: रायपुर में हेरोइन का बड़ा खेल बेनकाब, खंडहर में चल रही थी ‘चिट्टा’ की डील, 3 आरोपी गिरफ्तार



बालोद पुलिस की आम नागरिकों से अपील

बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में कहीं भी मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी या सेवन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts