Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मोबाइल गायब होने पर परिजनों ने उठाए सवाल

रायसेन के बेगमगंज में 26 वर्षीय युवती की मौत के बाद मोबाइल गायब होने और सुसाइड नोट नहीं मिलने पर परिजनों ने संदेह जताया। पिता ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए।
बेगमगंज में 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मोबाइल गायब होने पर परिजनों ने उठाए सवाल

बेगमगंज। नगर के खिरिया नारायण दास मोहल्ले में सुबह करीब 8 बजे एक 26 वर्षीय अविवाहित युवती ने मानसिक तनाव के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना से सनसनी फैल गई

पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है लेकिन घटना स्थल पर अभी तक ना तो जांच के लिए पहुंची और ना ही परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने संदेह व्यक्त किया है कि मृतका का मोबाइल गायब है और दुप्पटे की स्थिति से नहीं लगता कि वो फांसी लगाकर आत्महत्या कर सकती है।

बातचीत के बहाने बुलाया, फिर कर दिया कत्ल... चेंजिंग रूम में मिली शबनम की लाश, देख चौंके लोग

अपने ही घर में लगाई फांसी

सूत्रों के अनुसार खिरिया नारायण दास मोहल्ला निवासी जुगलकिशोर की 26 वर्षीय अविवाहित पुत्री कु.संध्या ने आज सुबह अपने ही घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना के बाद शव को नीचे उतरा और अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार संध्या खूब पढ़ी-लिखी थी और जॉब नहीं मिलने के कारण परेशान भी रहती थी, लेकिन ऐसी बात नहीं थी कि वो आत्महत्या कर ले। उसका मोबाइल भी गायब होने से तरह -तरह की शंका -कुशंका व्यक्त की जा रही है ।

शहडोल में 6 माह की गर्भवती युवती को प्रेमी ने अपनाने से किया इनकार, शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप

पुलिस कर रही है जांच

पिता जुगल किशोर का आरोप है कि घटना के बाद से अब तक पुलिस उनके घर पर जांच करने नही आई और मृतका का मोबाइल भी नहीं मिला और ना ही कोई सुसाइड नोट मिला है। जिससे गुत्थी उलझ गई है और पुलिस हत्या या आत्महत्या के कारणों का पता भी नहीं लगा पा रही है।

Anand Sharma
By Anand Sharma

में आनंद कुमार शर्मा पिछले 15 वर्ष से विभिन्न संथाओं के माध्यम से पत्रकारिता कर रहा हूँ मैंने अपनी प...

Latest Posts