Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला :7 की मौत, 75 से ज्यादा घायल, घरों के साथ यूनिवर्सिटी टारगेट बनी

इससे पहले रविवार को कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। खामा प्रेस के मुताबिक इस झड़प में पाकिस्तान के छह सैनिक मारे गए
7 की मौत, 75 से ज्यादा घायल, घरों के साथ यूनिवर्सिटी टारगेट बनी
Image Courtesy : ANI

कुनार। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सोमवार को हुए भीषण हमलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में यूनिवर्सिटी के छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं, जिससे हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, प्रांतीय राजधानी असदाबाद में रिहायशी इलाकों के साथ-साथ सैयद जमालुद्दीन अफगानी यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर लगाए गंभीर आरोप

तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने आरोप लगाया कि ये हमले पाकिस्तान की ओर से किए गए। उन्होंने कहा कि दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुए हमलों में मोर्टार और रॉकेट का इस्तेमाल किया गया, जिससे नागरिक इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा। इनमें कई बच्चे भी शामिल है। जो इस हमलों का शिकार हुए हैं।

यह भी पढ़ें: जकार्ता में भीषण रेल हादसा... खड़ी ट्रेन से टकराई एक्सप्रेस, 14 की मौत, 84 से ज्यादा घायल

PAK ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर पाकिस्तान ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय का कहना है कि यूनिवर्सिटी और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने की खबरें बेबुनियाद और भ्रामक हैं।

सीमा पर झड़प में 6 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा

इससे पहले रविवार को कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। खामा प्रेस के मुताबिक इस झड़प में पाकिस्तान के छह सैनिक मारे गए, जबकि तालिबानी लड़ाके एक सैनिक को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए और हथियार भी जब्त कर लिए।

यह भी पढ़ें: 48 घंटे में 3 बार पाकिस्तान पहुंचे अराघची, लगातार दौरों से बढ़ा सस्पेंस - पर्दे के पीछे क्या चल रहा है?

सीमा पार फायरिंग में बच्चे की मौत, बढ़ा तनाव

सूत्रों के अनुसार देर रात पाकिस्तान की ओर से की गई सीमा पार फायरिंग में एक स्थानीय बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद तालिबान ने जवाबी हमला किया, जिससे सीमा पर तनाव और बढ़ गया। हालांकि इन घटनाओं की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। लेकिन दोनों देशों के बीच एक बार फिर हुए हमले से साफ है कि तनाव अब भी कम नहीं हुआ और दोनों का आपस में गुस्सा बढ़ा है।

मार्च का सीजफायर टूटा, फिर बिगड़े हालात

दोनों देशों के बीच मार्च में सीजफायर हुआ था, जिससे लंबे समय से जारी संघर्ष थम गया था। लेकिन ताजा घटनाओं के बाद हालात फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं। चीन, तुर्किए, कतर, यूएई और सऊदी अरब जैसे देश इस विवाद को सुलझाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल सका।पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मौजूदा तनाव 22 फरवरी को शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान का दावा था कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई लड़ाकों को मार गिराया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts