PlayBreaking News

48 घंटे में 3 बार पाकिस्तान पहुंचे अराघची,लगातार दौरों से बढ़ा सस्पेंस - पर्दे के पीछे क्या चल रहा है?

48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची-क्या बड़ी डील की तैयारी? Strait of Hormuz पर ईरान की शर्त से डोनाल्ड ट्रंप नाराज बताए जा रहे हैं। पर्दे के पीछे क्या चल रहा है-क्या बनने वाली है कोई बड़ी सहमति या टकराव और बढ़ेगा?
Follow on Google News
लगातार दौरों से बढ़ा सस्पेंस - पर्दे के पीछे क्या चल रहा है?

मध्य पूर्व की राजनीति एक बार फिर तेज हलचल में है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची 48 घंटे के भीतर तीसरी बार पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। अमेरिका के साथ जारी तनाव और बातचीत के बीच अराघची की यह लगातार यात्राएं बेहद अहम मानी जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, अराघची का यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि रणनीतिक है। इससे पहले वे रूस और ओमान जैसे देशों के दौरे भी कर चुके हैं, जहां उन्होंने उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लिया। अब इस पूरी कूटनीतिक हलचल का फोकस पाकिस्तान पर आ गया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य बना विवाद की जड़

ईरान और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा मुद्दा Strait of Hormuz यानी होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर है। ईरान ने संकेत दिया है कि वह इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को खोलने के लिए तैयार है, लेकिन इसके साथ उसने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को बाद में रखने की शर्त रखी है। यह प्रस्ताव अमेरिका को पूरी तरह स्वीकार्य नहीं लग रहा। खासतौर पर डोनाल्ड ट्रंप इस शर्त से नाखुश बताए जा रहे हैं। अमेरिकी पक्ष चाहता है कि परमाणु मुद्दे पर पहले ठोस सहमति बने, जबकि ईरान इसे बाद की प्रक्रिया मान रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत के बाद फिलीपींस पर भी ट्रंप की मेहरबानी : रूस से तेल खरीद की फिर मिली छूट, क्या है पीछे की वजह?

बातचीत में 'हां-ना' का खेल जारी

ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। दोनों देशों की ओर से बातचीत को लेकर कभी सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो कभी सख्त बयानबाजी देखने को मिलती है। यही वजह है कि पूरी दुनिया की नजर इस बातचीत पर टिकी हुई है।

Breaking News

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts