Hyundai Bayon SUV भारत में लॉन्च, 9.99 लाख शुरुआती कीमत, iVT ऑटोमैटिक में 18.6 kmpl माइलेज का दावा, जानें फीचर्स

मुंबई। हुंडई ने अपनी नई SUV, 'बायोन' (Bayon) लॉन्च की है। यह पेट्रोल इंजन के साथ आती है। बायोन के आने के बाद, इंडिया में बायर्स के लिए 'फ्यूल इकॉनमी' यानी माइलेज का दावा काफी अहम हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बायोन iVT ऑटोमैटिक वर्जन 18.6 kmpl का माइलेज देता है। इस SUV की एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, बेहतरीन टेक्नोलॉजी से लैस केबिन और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हुंडई बायोन iVT ऑटोमैटिक के लिए जो माइलेज का क्लेम किया गया है वह पेट्रोल SUV खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए यह फिगर काफी मायने रखता है। इससे पता चलता है कि यह कार अपने कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले कैसा परफॉर्म करती है।
Ultraviolette X-47 Venom इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, 343km रेंज, कीमत 2.65 लाख रुपये से शुरू
हुंडई बायोन: मेन फीचर्स
क्लेम्ड माइलेज: iVT ऑटोमैटिक वर्जन के लिए 18.6 kmpl
इंजन: 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
मैक्सिमम पावर: 113 bhp
पीक टॉर्क: 143.8 Nm
गियरबॉक्स ऑप्शन: 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक
स्टार्टिंग प्राइस: 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
CNG वर्जन: जनवरी 2027 में आने की उम्मीद है
कई मोड्स में अवेलेवल
iVT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स, इको, नॉर्मल और स्पोर्ट ड्राइविंग मोड्स, और 'डैश बूस्ट मोड' भी दिया गया है। डैश बूस्ट मोड को ओवरटेकिंग के दौरान गाड़ी की स्पीड यानी एक्सेलरेशन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। ये फीचर्स ड्राइविंग कंडीशंस और ड्राइवर की पसंद के हिसाब से ज्यादा कन्वीनियंस देते हैं।
प्राइस और फीचर्स
हुंडई बेयॉन की स्टार्टिंग प्राइस 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह मॉडल सात अलग-अलग ट्रिम्स - HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 में आता है। इसके सभी वेरिएंट्स में मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। कुछ सिलेक्टेड वेरिएंट्स में IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है। वेरिएंट के बेसिस पर, इस SUV में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, कूल्ड फ्रंट सीट्स, कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम बोस (Bose) साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए
इस मॉडल के टॉप वेरिएंट में AI-बेस्ड वॉयस असिस्टेंट टेक्नोलॉजी और कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें सिक्स एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं। 'लेवल 2 प्रो हुंडई स्मार्टसेंस ADAS' टेक्नोलॉजी वाले कुछ वेरिएंट्स में एडिशनल गैजेट्स और सेंसर्स भी दिए गए हैं। हुंडई जनवरी 2027 में इस मॉडल का CNG वर्जन भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स यानी माइलेज और वेरिएंट की पूरी डिटेल अभी तक तय नहीं हुई है।




















