Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जकार्ता में भीषण रेल हादसा...खड़ी ट्रेन से टकराई एक्सप्रेस, 14 की मौत, 84 से ज्यादा घायल

जकार्ता के पास भीषण ट्रेन हादसा-खड़ी ट्रेन से टकराई तेज रफ्तार एक्सप्रेस, 14 की मौत, 84 से ज्यादा घायल। कई यात्री डिब्बों में फंसे, रेस्क्यू जारी। हादसे के बाद रेलवे ने मांगी माफी, जांच शुरू-आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
खड़ी ट्रेन से टकराई एक्सप्रेस, 14 की मौत, 84 से ज्यादा घायल

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के बाहरी इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रेन ने बेकासी तिमुर स्टेशन पर खड़ी कम्युटर ट्रेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर ही अफरा- तफरी मच गई। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 84 से ज्यादा लाेग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों के अनुसार, 'आर्गो ब्रोमो एंग्रैक' नाम की लंबी दूरी की ट्रेन अपनी रफ्तार में थी, तभी उसने स्टेशन पर खड़ी एक कम्यूटर ट्रेन के आखिरी डिब्बे को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डिब्बे का पिछला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और अंदर बैठे कई यात्री मलबे में फंस गए। इंडोनेशिया की सरकारी रेलवे कंपनी पीटी केएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉबी रस्यिदी ने जानकारी दी कि मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बचाव अभियान अभी जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

महिलाओं के डिब्बे को सबसे ज्यादा नुकसान

अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिस डिब्बे को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, वह महिलाओं के लिए आरक्षित था। इस वजह से हादसे में घायल होने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे और कई लोग अपने परिजनों को ढूंढते नजर आए। बचाव दल अब भी मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है। 

ये भी पढ़ें: क्या जंग अब तय है? ईरान-अमेरिका टकराव में कूदा UN और रूस, होर्मुज खोलने पर फंसा पेंच!

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई लोग अभी भी फंसे

हादसे के बाद से ही राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। बचावकर्मी भारी मशीनों की मदद से डिब्बों को हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याफी ने बताया कि घायलों और फंसे हुए यात्रियों को निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण काम है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन को सावधानीपूर्वक अंजाम देना पड़ रहा है।

रेलवे ने मांगी माफी, जांच के आदेश

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने लोगों से माफी मांगी है। वहीं जकार्ता पुलिस प्रमुख आसिफ एडी सुहेरी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा एक टैक्सी के रेलवे ट्रैक पर आने से शुरू हुआ। कम्यूटर ट्रेन पहले टैक्सी से टकराई और फिर अचानक रुक गई, जिसके बाद पीछे से आ रही लंबी दूरी की ट्रेन उससे भिड़ गई।

Breaking News

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

हादसे के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है। लोग बदहवास हालत में अपने परिजनों को ढूंढते नजर आ रहे हैं। कुछ वीडियो में क्षतिग्रस्त ट्रेन के डिब्बे भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इंडोनेशिया में पहले भी हो चुके रेल हादसे

इंडोनेशिया में इस तरह के रेल हादसे पहले भी हो चुके हैं। यहां का रेल नेटवर्क काफी पुराना है और समय-समय पर दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं। जनवरी 2024 में पश्चिम जावा में दो ट्रेनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2010 में मध्य जावा में एक बड़े हादसे में 36 लोगों की जान गई थी। 2013 में भी एक मानवरहित क्रॉसिंग पर ट्रेन और मिनीबस की टक्कर में 13 लोगों की मौत हुई थी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts