PlayBreaking News

Oscars 2026:किसने मारी बाजी, कौन रह गया खाली हाथ?

ऑस्कर 2026 की चमकदार रात में जहां One Battle After Another ने सबसे बड़ी बाज़ी मारते हुए बेस्ट पिक्चर समेत कई अहम अवॉर्ड अपने नाम किए, वहीं Sinners जैसी फिल्म, जिसे सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन मिले थे, उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और सीमित अवॉर्ड्स पर ही सिमट गई।
Follow on Google News
किसने मारी बाजी, कौन रह गया खाली हाथ?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लॉस एंजिल्स। ऑस्कर 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स के मशहूर डॉलबी थिएटर (Dolby Theatre) में हुआ। हर साल की तरह इस बार भी दुनिया भर की फिल्मों और सितारों का जलवा देखने को मिला। जनवरी में घोषित हुए नामांकन पहले से ही चर्चा में थे, और नतीजों ने भी कई जगह चौंकाया।

    यह भी पढ़ें: ऑस्कर 2026 में पॉलिटिक्स! ‘फ्री फिलिस्तीन’ सुनकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन

    ‘सिनर्स (Sinners)’ आगे, लेकिन ट्रॉफी कम

    इस साल Sinners को सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशन मिले थे। उम्मीद थी कि यह फिल्म रिकॉर्ड बनाएगी, लेकिन इसे सिर्फ 4 अवॉर्ड ही मिल पाए।
    वहीं वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 में से 6 अवॉर्ड जीत लिए और सबसे ज्यादा ट्रॉफी अपने नाम की।

    यह भी पढ़ें: Academy Awards 2026: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

    Uploaded media

    इंटरनेशनल टच और मजबूत कंटेंडर्स

    क्लोई झाओ (Chloé Zhao) की फिल्म हैमनेट (Hamnet) भी चर्चा में है, और जेसी बकली (Jessie Buckley)को बेस्ट एक्ट्रेस का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
    वहीं द सीक्रेट एजेंट (The Secret Agent) और सेंटीमेंटल वैल्यू (Sentimental Value) जैसी फिल्में दिखाती हैं कि अब ऑस्कर में इंटरनेशनल सिनेमा का असर तेजी से बढ़ रहा है।

    इन फिल्मों का भी रहा दमदार प्रदर्शन

    फ्रेंकेंस्टीन (Frankenstein) ने भी अलग पहचान बनाई और 3 बड़े अवॉर्ड जीते। दूसरी तरफ मार्टी सुप्रीम (Marty Supreme) को 9 नॉमिनेशन मिले, लेकिन यह एक भी अवॉर्ड नहीं जीत सकी जो इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज रहा।

    Uploaded media

    टॉप अवॉर्ड्स के विजेता

    • बेस्ट फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर
    • बेस्ट डायरेक्टर: Paul Thomas Anderson
    • बेस्ट एक्टर: Michael B. Jordan (Sinners)
    • बेस्ट एक्ट्रेस: Jessie Buckley (Hamnet)

    इंटरनेशनल और अन्य कैटेगरी में कौन जीता?

    • इंटरनेशनल फिल्म: सेंटीमेंटल वैल्यू (नॉर्वे)
    • सपोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन
    • सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मैडिगन

    टेक्निकल कैटेगरी में इन फिल्मों का दबदबा

    • सिनेमैटोग्राफी: सिनर्स
    • विजुअल इफेक्ट्स: अवतार: फायर एंड ऐश
    • साउंड: F1
    • कॉस्ट्यूम और प्रोडक्शन डिजाइन: फ्रेंकेंस्टीन

    बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म

    इस कैटेगरी में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां अलग-अलग स्टाइल और कहानियों वाली फिल्मों ने जगह बनाई-

    • आर्को (Arco)
    • एलियो (Elio)
    • के-पॉप: डेमन हंटर्स (K-Pop: Demon Hunters)- विजेता
    • लिटिल एमिली ऑर द कैरेक्टर ऑफ रेन (Little Amélie or The Character of Rain)
    • जूटोपिया 2 (Zootopia 2)
    Uploaded media

    इस कैटेगरी में KPop: Demon Hunters ने बाकी सभी दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली और एनीमेशन की दुनिया में अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

    ऑस्कर्स 2026 की फुल नॉमिनेशन्स लिस्ट

    बेस्ट पिक्चर

    • बुगोनिया
    • फ्रैंकस्टीन
    • एफ1
    • हैमनेट
    • मार्टी सुप्रीम
    • वन बैटल आफ्टर अनादर
    • द सीक्रेट एजेंट
    • सेंटिमेंटल वैल्यूज
    • सिनर्स
    • ट्रेन ड्रीम्स
    Uploaded media

    बेस्ट एक्टर

    • टिमोथी चालमेट (मार्टी सुप्रीम)
    • लियोनार्डो डिकैप्रियो (वन बैटल आफ्टर अनादर)
    • ईथन हॉक (ब्लू मून)
    • माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
    • वैगनर मौरा (द सीक्रेट एजेंट)
    Uploaded media

    बेस्ट एक्ट्रेस

    • जेसी बकले (हैमनेट)
    • रोज बर्न (इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू)
    • केट हडसन (सॉन्ग संग ब्लू)
    • रेनेट रीन्सवे (सेंटिमेंटल वैल्यूज)
    • एम्मा स्टोन (बुगोनिया)
    • एक्टर इन सपोर्टिंग रोल
    • डेलरॉय लिन्डो (सिनर्स)
    • सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनादर)
    • स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटिमेंटल वैल्यूज
    • बेनिसियाओ डेल टोरो (वन बैटल आफ्टर अनादर)
    • जैकब इलोर्डी (फ्रैंकन्स्टीन)
    Uploaded media

    एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल

    • एमी मैडिगन (वीपन्स)
    • वुनमी मोसाकु (सिनर्स)
    • तियाना टेलर (वन बैटल आफ्टर अनादर)
    • एली फैनिंग (सेंटिमेंटल वैल्यूज
    • इनगा इब्सडॉटर लिलीस (सेंटिमेंटल वैल्यूज

    ओरिजिनल स्क्रीनप्ले

    • मार्टी सुप्रीम
    • सेंटिमेंटल वैल्यूज
    • सिनर्स
    • ब्लू मून
    • इट वॉज जस्ट एन एक्सिडेंट

    अडाप्टेड स्क्रीनप्ले

    • हैमनेट
    • वन बैटल आफ्टर अनादर
    • ट्रेन ड्रीम्स
    • बुगोनिया
    • फ्रैंकस्टीन

    एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म

    • द गर्ल हूं क्राइड पर्ल्स
    • रिटायरमेंट प्लान
    • द थ्री सिस्टर्स
    • बटरफ्लाय
    • फॉरेवर ग्रीन
    • ओरिजिनल स्कोर
    • बुगोनिया (जर्स्किन फेंड्रिक्स)
    • फ्रैंक्सटीन (एलैक्जेंडर डिस्प्लेट)
    • हैमनेट (मैक्स रिशर)
    • वन बैटल आफ्टर अनादर (जॉनी ग्रीनवुड)
    • सिनर्स (लड्विग गोरेन्सन)

    नॉमिनीज फॉर कास्टिंग

    • वन बैटल आफ्टर अनादर
    • द सीक्रेट एजेंट
    • सिनर्स
    • हैमनेट
    • मार्टी सुप्रीम

     भारत की ‘Homebound’ रेस से बाहर

    ऑस्कर 2026 की इस चमकदार रात में जहां दुनियाभर की फिल्में छाईं, वहीं भारत के लिए एक मायूसी भरी खबर सामने आई। हॉमबाउंड, जिसे इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से भेजा गया था, फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच पाई।

    Uploaded media

    Homebound शुरुआती दौर में ही ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट से बाहर हो गई थी। यानी यह फिल्म टॉप कंटेंडर्स की अंतिम सूची में जगह नहीं बना सकी, हालांकि Homebound को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना जरूर मिली, लेकिन कड़ी टक्कर के बीच यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी।

    भारत में कब और कहां देखें?

    भारत में ऑस्कर 2026 का लाइव प्रसारण JioHotstar पर सुबह 4:30 बजे से हुआ। इसके अलावा Star Movies पर भी इसे देखा गया।

    एक नजर में पूरा माहौल

    इस साल ऑस्कर में जहां कुछ फिल्मों ने उम्मीद से ज्यादा चमक दिखाई, वहीं कुछ बड़ी फिल्मों को निराशा हाथ लगी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts