PlayBreaking News

ऑस्कर 2026 में पॉलिटिक्स!‘फ्री फिलिस्तीन’ सुनकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन

Priyanka Chopra 98वें Academy Awards में प्रेजेंटर के रूप में नजर आईं, जहां उन्होंने स्पेनिश अभिनेता Javier Bardem के साथ ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी का अवॉर्ड अनाउंस किया। इसी दौरान मंच पर बार्डेम ने नो टू वॉर, फ्री फिलिस्तीन का पॉलिटिकल मैसेज दिया, जिसके बाद पूरा Dolby Theatre तालियों से गूंज उठा।
Follow on Google News
‘फ्री फिलिस्तीन’ सुनकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात यानी 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) में भारतीय एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया। लॉस एंजिल्स के आयोजित इस भव्य समारोह में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं।

    इस खास मौके पर प्रियंका को ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी का अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला। मंच पर उनके साथ स्पेन के मशहूर एक्टर जेवियर बार्डेम भी मौजूद थे। दोनों ने मिलकर इस कैटेगरी के विनर का नाम ऑनाउंस किया।

    यह भी पढ़ें: OSCAR 2026 : दुनिया के बड़े मंच पर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने मारी बाजी, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

    Uploaded media

    हालांकि अवॉर्ड अनाउंसमेंट से पहले मंच पर एक ऐसा पल आया जिसने पूरे समारोह का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

    मंच पर जेवियर बार्डेम का पॉलिटिकल मैसेज

    जब प्रियंका और जेवियर बार्डेम मंच पर पहुंचे, तो अवॉर्ड अनाउंस करने से पहले बार्डेम ने एक मजबूत राजनीतिक संदेश दिया। माइक संभालते हुए उन्होंने कहा- नो टू वॉर… एंड फ्री फिलिस्तीन।

    उनके इस बयान के बाद डॉल्बी थिएटर में मौजूद दर्शकों और सेलेब्रिटीज ने जोरदार तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी। कुछ ही सेकंड में यह पल पूरे समारोह की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल हो गया।

    यह भी पढ़ें: Priyanka और Nick के घर आई नन्ही परी! सरोगेसी से बने पेरेंट्स; एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी जानकारी

    प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन वायरल

    बार्डेम के बयान के बाद कैमरे तुरंत प्रियंका चोपड़ा की ओर मुड़े। उस समय वह उनके पास ही खड़ी थीं। बार्डेम के ‘फ्री फिलिस्तीन’ कहने पर प्रियंका ने हल्की मुस्कान के साथ सिर हिलाते हुए प्रतिक्रिया दी। उनका यह छोटा सा इशारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
    कई लोगों ने इसे समर्थन का संकेत माना, जबकि कुछ ने इसे सिर्फ एक सामान्य प्रतिक्रिया बताया। लेकिन इतना जरूर है कि यह पल इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

    ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ का ऐलान

    राजनीतिक संदेश के बाद समारोह का कार्यक्रम आगे बढ़ा और दोनों कलाकारों ने ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के विजेता की घोषणा की।

    इस साल यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड फिल्म Sentimental Value को मिला। जैसे ही विजेता का नाम घोषित हुआ, थिएटर तालियों से गूंज उठा।

    क्या है ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा?

    फ्री फिलिस्तीन या फिलिस्तीन आजाद हो का नारा लंबे समय से वैश्विक राजनीतिक और सामाजिक बहस का हिस्सा रहा है। यह नारा आमतौर पर उन लोगों और एक्टिविस्ट्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है जो फिलिस्तीनियों के लिए अधिक अधिकार, स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय की मांग करते हैं।

    पिछले कुछ महीनों में यह नारा दुनिया भर के विरोध प्रदर्शनों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सुनाई देता रहा है। कई मशहूर हस्तियां भी अपने मंच का उपयोग शांति और संघर्ष खत्म करने की अपील के लिए करती रही हैं।

    ऑस्कर में प्रियंका का ग्लैमरस लुक भी चर्चा में

    जहां मंच पर उनका रिएक्शन चर्चा में रहा, वहीं रेड कार्पेट पर प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज भी खूब सुर्खियां बटोरता नजर आया। इस खास शाम के लिए प्रियंका ने मशहूर फैशन हाउस Dior का डिजाइन किया हुआ व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। यह गाउन क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल और मॉडर्न डिजाइन का शानदार मिश्रण था।

    Uploaded media

    गाउन का थाई-हाई स्लिट और लंबा फ्लेयर प्रियंका के लुक को बेहद रॉयल बना रहा था। उन्होंने अपने इस लुक को हल्के डायमंड-सफायर नेकलेस के साथ स्टाइल किया।

    वहीं उनके पति निक जोनस ब्लैक एंड व्हाइट थ्री-पीस सूट में काफी स्टाइलिश दिखाई दिए। दोनों ने रेड कार्पेट पर साथ में कई पोज दिए और फैंस ने इस कपल के लुक की जमकर तारीफ की।

    क्या है ऑस्कर अवॉर्ड?

    Academy Awards जिसे आमतौर पर ऑस्कर कहा जाता है, फिल्म इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है। यह अवॉर्ड हर साल Academy of Motion Picture Arts and Sciences द्वारा दिए जाते हैं।
    इन पुरस्कारों के जरिए दुनिया भर की फिल्मों, कलाकारों, निर्देशकों और तकनीकी विशेषज्ञों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया जाता है। ऑस्कर जीतना किसी भी कलाकार या फिल्म के लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह फिल्मी दुनिया में सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts