Academy Awards 2026: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

Autumn Durald Arkapaw की यह जीत फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव का संकेत है। लगभग एक सदी पुराने ऑस्कर इतिहास में पहली बार किसी महिला को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का सम्मान मिला है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी की महिला फिल्ममेकर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है और यह साबित करती है कि प्रतिभा और दृष्टि के दम पर किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ का जीवन संघर्ष और जुनून की कहानी है। फिलिपिनो और अफ्रीकन-अमेरिकन मूल के परिवार में जन्मीं ऑटम का बचपन एक सिंगल मदर के साथ बीता। उनके नाना-नानी काम के सिलसिले में अलग-अलग जगहों पर रहे और वहां की तस्वीरों को फोटो एल्बम में संजोकर रखते थे। इन्हीं तस्वीरों को देखते हुए ऑटम का झुकाव फोटोग्राफी की ओर बढ़ा। हाई स्कूल में उन्होंने फोटोग्राफी शुरू कर दी थी और आगे चलकर Loyola Marymount University में दाखिला लिया। यहां फिल्म स्टडी से जुड़े एक कोर्स के दौरान उन्होंने Raging Bull, Heat और Trainspotting जैसी क्लासिक फिल्में देखीं।
ये भी पढ़ें: गैस सिलेंडर की किल्लत का असर! गोलगप्पों की प्लेट हुई छोटी, फ्री टिक्की न मिलने पर हुए विवाद
हॉलीवुड में पहचान और बड़े प्रोजेक्ट्स
फिल्मी दुनिया में ऑटम को शुरुआती पहचान निर्देशक Gia Coppola के साथ काम करते हुए मिली। जिया की फिल्म Palo Alto में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम करते हुए उन्होंने अपने विजुअल स्टाइल से ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिला। खासतौर पर निर्देशक Ryan Coogler के साथ उनकी साझेदारी चर्चा में रही। फिल्म Black Panther, Wakanda Forever में उनकी सिनेमैटोग्राफी को काफी सराहना मिली। इस फिल्म के विजुअल्स और कैमरा एंगल्स ने सुपरहीरो फिल्मों की पारंपरिक शैली से अलग एक नया विजुअल अनुभव दिया।
‘सिनर्स’ ने दिलाया ऐतिहासिक ऑस्कर
फिल्म Sinners की शूटिंग के दौरान निर्देशक Ryan Coogler ने डिजिटल कैमरों के बजाय क्लासिक फिल्म रील पर शूटिंग करने का फैसला किया। फिल्म के विजुअल टेक्सचर को तैयार करने के लिए ऑटम ने पुराने फोटो एल्बम्स और क्लासिक तस्वीरों से प्रेरणा ली। ऑस्कर समारोह में अवॉर्ड स्वीकार करते समय उन्होंने सभी महिलाओं को खड़े होकर यह सम्मान साझा करने का आग्रह किया।












