PlayBreaking News

हॉलीवुड एक्टर टिमोथी की फजीहत!Oscars 2026 में सीढ़ियों से गिरे सुपरस्टार?

ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर टिमोथी चालमेट का गिरने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में वह सफेद सूट में सीढ़ियों से गिरते नजर आ रहे हैं और सिक्योरिटी उन्हें संभालते दिख रहे हैं।
Follow on Google News
Oscars 2026 में सीढ़ियों से गिरे सुपरस्टार?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 यानी 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का समापन हो चुका है। इस साल रेड कार्पेट पर सितारों की रौनक देखने लायक थी। अमेरिकी अभिनेता टिमोथी चालमेट भी इस इवेंट में शामिल हुए और अपनी स्टाइलिश उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा। लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया कि टिमोथी चालमेट ऑस्कर की सीढ़ियों से गिर गए। 

    यह भी पढ़ें: Oscars 2026: किसने मारी बाजी, कौन रह गया खाली हाथ?

    वायरल वीडियो का सच

    सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से फैल रहा है, उसमें टिमोथी को सीढ़ियों से गिरते हुए दिखाया गया है। वीडियो में वह सफेद सूट में नजर आ रहे हैं और उनके पास मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें संभालते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ऑस्कर की इस ग्लैमरस रात में ही यह हादसा हुआ। लेकिन असलियत यह है कि ऐसा ऑस्कर 2026 में कभी नहीं हुआ। यह वायरल वीडियो पूरी तरह AI जनरेटेड है।

    2011 के कांस फेस्टिवल का वीडियो?

    कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह वीडियो 2011 के कांस फिल्म फेस्टिवल का है। उस समय किसी शख्स को हटाते हुए सिक्योरिटी गार्ड्स वहां मौजूद थे और इसी दौरान किसी ने गिरने का दृश्य रिकॉर्ड किया था। हालांकि इस दावे की पुष्टि करना मुश्किल है।

    यह भी पढ़ें: Academy Awards 2026: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

    सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

    इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे मजाकिया अंदाज में शेयर कर रहे हैं तो कुछ लोग असली घटना समझकर चौंक गए। लेकिन अब स्पष्ट हो चुका है कि टिमोथी चालमेट ऑस्कर की सीढ़ियों से नहीं गिरे।

    प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज

    इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं। ग्लोबल स्टार के रूप में प्रियंका ने प्रेजेंटर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका की स्टाइल, ग्रेस और आत्मविश्वास ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

    बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी

    ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत के कई सितारे शामिल हुए। दीपिका पादुकोण की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान भारत के फैशन और ग्लोबल स्टार्स की मौजूदगी ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts