PlayBreaking News

ऑपरेशन शुद्ध की बड़ी कार्रवाई:गुजरात से आया 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, पांच प्रतिष्ठानों से 21 खाद्य नमूने लिए

लसूड़िया मोरी में तीन लाख रुपये कीमत का घी जांच तक सील, नवलखा के प्रतिष्ठान पर एक्सपायर्ड प्रीमिक्स नष्ट; रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई
Follow on Google News
गुजरात से आया 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, पांच प्रतिष्ठानों से 21 खाद्य नमूने लिए
घी जप्त करते हुए खाद्य विभाग कार्यवाई करते हुए

इंदौर। शहर में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर के पांच अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस कार्रवाई में गुजरात से इंदौर लाया गया करीब 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक प्रतिष्ठान पर एक्सपायर्ड प्रीमिक्स का उपयोग मिलता ही उसे मौके पर नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के 21 नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO : खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 1243 सैंपल, राजधानी में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों की खैर नहीं

गुजरात से आया घी जांच के दायरे में

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लसूड़िया मोरी स्थित कृष इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यहां गुजरात के सूरत से लाए गए वास्तु ब्रांड के घी का बड़ी मात्रा में भंडारण मिला। अधिकारियों ने पैकिंग से 10 नमूने लेकर परीक्षण के लिए सुरक्षित किए। गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण 640 लीटर घी को जब्त कर लिया गया। अब इसकी प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ₹1400 किलो के काजू में निकले कीड़े: शिकायत पर 20 मिनट में पहुंची खाद्य विभाग की टीम,'ड्राई फ्रूट लड्डू' पर भी उठे सवाल

एक्सपायर्ड प्रीमिक्स का इस्तेमाल पकड़ा

कार्रवाई के दौरान नवलखा स्थित येवले चाय आउटलेट पर एक्सपायरी अवधि पूरी कर चुके विदाउट शुगर प्रीमिक्स का उपयोग किया जाना पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर एक्सपायर्ड सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया। साथ ही यहां से जिंजर टी, आम पन्ना और प्रीमिक्स के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए।

ये भी पढ़ें: Adulterated Milk : मिलावटी दूध पीने से गई 13 लोगों की जान, 7 लोग गंभीर रूप से बीमार

डेयरी और बेकरी उत्पादों की भी हुई जांच

अभियान के तहत जावरा कंपाउंड स्थित एफए गिफ्ट प्राइवेट लिमिटेड से मफिन, चोको चिप्स और वेनिला प्रीमिक्स के नमूने लिए गए। वहीं साईं कृपा दूध डेयरी से दूध, पनीर और घी तथा आशिक डेयरी फार्म से दूध और दही के नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की ठोस कार्रवाई, जब्त की लाखों की मिलावटी खाद्य सामग्री

व्यापारियों को दी गई सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का निर्धारित तापमान पर भंडारण करने, एक्सपायर्ड उत्पादों का उपयोग या बिक्री नहीं करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: नष्ट होगा 21 क्विंटल मावा, जांच में निकला मिलावटी, चार दिन पहले हुआ था 4 लाख 75 हजार कीमत का मावा जब्त  

कलेक्टर बोले- मिलावट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि नागरिकों तक सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाहरी राज्यों से आने वाले खाद्य उत्पादों के साथ-साथ हाई-रिस्क प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन नमूनों की जांच रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं मिलेगी, संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: MP News : नकली-मिलावटी दूध और उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई, 2 संस्थान के लाइसेंस सस्पेंड; लाखों की खाद्य सामग्री जब्त

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts