Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 1243 सैंपल, राजधानी में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों की खैर नहीं

VIDEO : खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 1243 सैंपल, राजधानी में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों की खैर नहीं
भोपाल। होली के इस त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों के बिकने की आशंका अधिक होती है। इसके चलते राजधानी भोपाल के खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों, मिठाई, मावा सहित अन्य वस्तुओं में मिलावट को लेकर मिलावट से मुक्ति अभियान शुरू किया है। इसके तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मिठाई दुकानों से जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।

तीन दिन में लिए 1243 नमूने

जानकारी के मुताबिक, अभियान के शुरुआती 3 दिन में ही जांच के लिए 1243 नमूने लिए चुके हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक माह में औसतन 1200 नमूने जांच के लिए जा रहे थे। इस अभियान के तहत राजधानी भोपाल में इन तीन दिन में 100 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है।

भोपाल में छुट्टी के दिन भी हुई कार्रवाई

बता दें कि जांच में 100 से अधिक दूध व दूध से बने उत्पादों के नमूनों की सैम्पलिंग की जा चुकी है। अवकाश के दिनों में राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कार्रवाई जारी रहेगी। राजधानी में रविवार की कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक लगभग 15 मिठाई दुकानों, दूध डेरी, नमकीन दुकानों आदि पर कार्रवाई की गई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1632386645935943682 मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts