Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की ठोस कार्रवाई, जब्त की लाखों की मिलावटी खाद्य सामग्री

इंदौर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की ठोस कार्रवाई, जब्त की लाखों की मिलावटी खाद्य सामग्री
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग खाने-पीने की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए कई सामग्री की जांच करता है। इसमें मिठाई, नमकीन जैस कई चीजें शामिल होती है। इंदौर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल शहर की पिपलियाना चौराहे की सर्विस रोड के पास ग्वालियर और अहमदाबाद से आई दो बसों से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त की है।

    जब्त हुई 3 हजार किलो खाद्य सामग्री

    खाद्य विभाग की इस कार्रवाई में 3 हजार किलो से अधिक मावा और घी बरामद किया गया है। जब्त हुई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए के बीच है। जांच के दौरान टीम को मिठाई में उपयोग होने वाले 16 बोरियों में बंद मावा, लगभग 1 टन घी और सैकड़ों किलो मीठा मावा मिला। अधिकारियों ने इस पर जानकारी दी कि ये संदिग्ध खाद्य सामग्री ग्वालियर और अहमदाबाद से मंगाई गई थी। शुरुआती जांच में इन सभी खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर संदेह जताया गया है।

    कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवशेष अग्रवाल ने बताया कि ये कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई है। जब्त की गई सामग्री को खाद्य विभाग ने सैंपल प्रयोगशाला के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटखोरों पर सख्ती

    दरअसल त्योहारों के आते ही शहर के कई दुकानदार मुनाफा बढ़ाने के चक्कर में मिलावटी सामान बेच रहे हैं। जिससे कई लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ होता है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के समय मिलावटी और घटिया क्वालिटी का सामान बेचने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग का कहना है कि इस तरह के मावे और अन्य उत्पादों की सप्लाई आम जनता की सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts