PlayBreaking News

MP News : नकली-मिलावटी दूध और उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई, 2 संस्थान के लाइसेंस सस्पेंड; लाखों की खाद्य सामग्री जब्त

Follow on Google News
MP News : नकली-मिलावटी दूध और उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई, 2 संस्थान के लाइसेंस सस्पेंड; लाखों की खाद्य सामग्री जब्त
भोपाल। मध्य प्रदेश में नकली-मिलावटी दूध और उससे बने मावा, पनीर आदि दुग्ध उत्पादों की रोकथाम के लिए विगत दो मार्च से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध के शुद्धिकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अब तक दूध और दूध से बने उत्पादों के 4152 सैंपल लिए गए हैं। वहीं दो संस्थानों के लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं मिलावटी दूध से बनी 43 लाख 86 हजार रुपए की खाद्य सामग्री भी जब्त की गई है।

4 संस्थानों के खिलाफ कोर्ट में प्रकरण दर्ज

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि अभियान में दूध और दूध से बने उत्पादों के 4152 नमूने लिए गए हैं। विशेष अभियान में नकली-मिलावटी दूध और उससे बने उत्पादों का निर्माण, संग्रह और विक्रय करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक 2 संस्थान के लाइसेंस निलंबित और 4 के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण दर्ज करवाए गए हैं।

चलित खाद्य प्रयोगशाला में की जा रही जांच

मिलावटी दूध और मिलावटी दूध से बनी 43 लाख 86 हजार रुपए की खाद्य सामग्री जब्त की गई है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला और मैजिक बॉक्स से आमजन द्वारा दैनिक उपयोग में लिए जा रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच भी मौके पर की जा रही है। साथ ही जिलों में संचालित दूध के कलेक्शन सेंटर, चिलिंग प्लांट, दूध का परिवहन करने वाले वाहन सहित मावा, पनीर, घी के खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की सघन जांच भी अभियान में की जा रही है। ये भी पढ़ें: VIDEO : खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 1243 सैंपल, राजधानी में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों की खैर नहीं मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts