ऑपरेशन शुद्ध की बड़ी कार्रवाई:गुजरात से आया 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, पांच प्रतिष्ठानों से 21 खाद्य नमूने लिए
इंदौर में ऑपरेशन शुद्ध के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने पांच प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए गुजरात से लाया गया 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया। 21 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जबकि एक प्रतिष्ठान पर एक्सपायर्ड प्रीमिक्स मौके पर ही नष्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Hemant Nagle
26 Jul 2026



























