चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू :श्रद्धालु घर बैठे ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रोसेस

श्रद्धालु घर बैठे ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रोसेस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रद्धालु अब मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल एप और वॉट्सएप के जरिए घर बैठे पंजीकरण कर सकते हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है, ताकि प्रशासन यात्रियों की संख्या, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर तरीके से संभाल सके।

    19 अप्रैल से यात्रा की शुरुआत

    इस साल की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। फिलहाल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है, जबकि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू होगा।

    इसके लिए हरिद्वार और ऋषिकेश समेत कई जगहों पर बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन काउंटर भी लगाए जाएंगे, ताकि बिना इंटरनेट वाले श्रद्धालु भी आसानी से पंजीकरण करा सकें।

    यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में अलर्ट! वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी; कई राज्यों में चेतावनी जारी

    3 स्टेप्स में ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

    वेबसाइट :

    श्रद्धालु उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद यात्रा की तारीख, धाम और यात्रियों की जरूरी जानकारी भरनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड की जा सकती है।

    यूजर्स मोबाइल ऐप से करें रजिस्ट्रेसशन :

    यात्री टूरिस्ट केयर उत्तराखंड मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। ऐप में अकाउंट बनाने के बाद यात्रा से जुड़ी जानकारी भरनी होती है और वहीं से यात्रा पास डाउनलोड किया जा सकता है।

    वॉट्सएप से रजिस्ट्रेशन:

    सरकार ने वॉट्सएप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है। इसके लिए 8394833833 नंबर पर “Yatra” लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट जरूरी जानकारी पूछकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर देता है।

    श्रद्धालुओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    चारधाम यात्रा से जुड़ी जानकारी और रजिस्ट्रेशन में सहायता के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 जारी किया है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर श्रद्धालु इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यहां यात्रियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts