People's Update
Wednesday, March 11, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 11, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    उत्तर भारत में अलर्ट!वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी; कई राज्यों में चेतावनी जारी

    उत्तर भारत में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भारी बर्फबारी की चेतावनी है, जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
    Publish Date: 22 Jan 2026, 10:21 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है।

      तीन पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

      IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले 7 दिनों के दौरान लगातार दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। इसका सीधा असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों पर पड़ेगा, जहां 22 से 24 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

      हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

      हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में आज बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, 22 से 24 जनवरी के बीच यहां तेज बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

      उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की चेतावनी है। कई इलाकों में तापमान पहले ही माइनस में पहुंच चुका है। चमोली के वाण गांव में झरनों और खुले में रखा पानी जमने की तस्वीरें सामने आई हैं। प्रशासन ने पहाड़ी सड़कों पर फिसलन को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

      कश्मीर घाटी में भारी हिमपात की संभावना

      कश्मीर घाटी में लंबे समय से चले आ रहे शुष्क मौसम के बाद अब 22 और 23 जनवरी को भारी बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, यह बर्फबारी जलस्तर के लिहाज से राहत दे सकती है, लेकिन फिलहाल जनजीवन पर इसका असर पड़ेगा।

      दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाएं

      दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। IMD ने गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन बारिश के बाद ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। कोहरे की स्थिति भी गंभीर हो सकती है।

      पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में ओलावृष्टि का खतरा

      पंजाब और हरियाणा में अभी भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर बना हुआ है। आने वाले दो दिनों में यहां हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, कई इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

      राजस्थान में भी नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। राज्य के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश का दौर इस सप्ताह थमने वाला नहीं है और 26 से 28 जनवरी के बीच एक और सिस्टम सक्रिय हो सकता है।

      उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का हाल

      उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 41 जिलों में तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट है। पश्चिमी यूपी से शुरू होकर इसका असर मध्य और पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा।

      मध्य प्रदेश में बारिश और कोहरे के बाद एक बार फिर तेज सर्दी लौटने की संभावना है। 25 जनवरी के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

      क्यों खतरनाक है पश्चिमी विक्षोभ?

      पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं और बादलों का सिस्टम होता है। इसके सक्रिय होने से पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होती है। इससे तापमान में गिरावट, पाला पड़ने और शीतलहर जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

      अगले दो दिनों का मौसम

      तारीख

      संभावित असर

      23 जनवरी

      उत्तर भारत में बादल, कई राज्यों में हल्की-मध्यम बारिश, तेज हवाएं

      24 जनवरी

      बारिश की तीव्रता में कमी, लेकिन ठंडी हवाओं से सर्दी बढ़ेगी

      सतर्क रहने की सलाह

      मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। किसानों को भी ओलावृष्टि और बारिश को देखते हुए फसल सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है।

      यह भी पढ़ें: Peoples Update Special : जल जीवन मिशन को 8 हजार करोड़ देने केंद्र का भरोसा, पर समय तय नहीं

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Weather Update Today In Hindi

      Weather Forecast India

      India Weather News

      Weather update

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत

      High Court News : आपराधिक रिकॉर्ड देख हाईकोर्ट ने खारिज की रीवा के यूट्यूबर की अग्रिम जमानत

      चायवाले की दुकान पर डाला बुरा असर, दर्द- बेबसी भरे चेहरे ने कह दी ये बातें

      गैस सिलेंडर!चायवाले की दुकान पर डाला बुरा असर, दर्द- बेबसी भरे चेहरे ने कह दी ये बातें

      16 साल की मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से भागकर की शादी, सामने आई तस्वीरें

      Kumbh Viral Girl:16 साल की मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से भागकर की शादी, सामने आई तस्वीरें

      ‘दोस्ताना 2’ से अलग हो सकते हैं लक्ष्य लालवानी, कई साल से चर्चा में है फिल्म

      Bollywood:‘दोस्ताना 2’ से अलग हो सकते हैं लक्ष्य लालवानी, कई साल से चर्चा में है फिल्म

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा-मैं जब चाहूं, ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा

      US-Israel-Iran War :अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा-मैं जब चाहूं, ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा

      81 दिनों तक UP की करेंगे परिक्रमा, 3 मई से शुरुआत

      शंकराचार्य का बड़ा ऐलान :81 दिनों तक UP की करेंगे परिक्रमा, 3 मई से शुरुआत

      ‘जेलर 2’ में पुलिस अफसर बन सकते हैं शाहरुख, रजनीकांत की फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

      Bollywood:‘जेलर 2’ में पुलिस अफसर बन सकते हैं शाहरुख, रजनीकांत की फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

      ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ की नई रिलीज डेट, 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

      Bollywood:‘डकैत: अ लव स्टोरी’ की नई रिलीज डेट, 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

      वॉशिंगटन में सुरक्षा अलर्ट, व्हाइट हाउस के पास बैरिकेड से टकराई वैन

      US:वॉशिंगटन में सुरक्षा अलर्ट, व्हाइट हाउस के पास बैरिकेड से टकराई वैन

      भोपाल में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी बढ़ी चिंता, बुकिंग नहीं होने से परेशान हैं महिलाएं

      LPG Crisis :भोपाल में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए भी बढ़ी चिंता, बुकिंग नहीं होने से परेशान हैं महिलाएं

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....