ओडिशा:खोरधा में मॉब लिंचिंग! GRP कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या; पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

ओडिशा के खोरधा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दिन-दहाड़े भीड़ ने एक पुलिस कांस्टेबल को घेरकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इस घटना ने कानून-व्यवस्था और भीड़तंत्र पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow on Google News
खोरधा में मॉब लिंचिंग! GRP कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या; पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

ओडिशा। विवाद छेड़छाड़ और सड़क हादसे के आरोपों से शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि भीड़ हिंसक हो गई। कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कौन थे मृतक और कैसे शुरू हुआ विवाद ?

मृतक की पहचान सौम्य रंजन स्वाइन के रूप में हुई है, जो कटक जीआरपी में पिछले 12 वर्षों से कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। घटना के दिन वह अपने दोस्त के साथ किसी काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में खोरधा जिले के बेनुपुर इलाके में कुछ स्थानीय युवकों से उनका विवाद हो गया। शुरुआती बहस ने अचानक उग्र रूप ले लिया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थिति तेजी से बिगड़ी और स्थानीय लोग भी मौके पर जुटने लगे। इसी दौरान तनाव इतना बढ़ गया कि हालात नियंत्रण से बाहर हो गए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: एंबुलेंस में लगी भीषण आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कांस्टेबल और उनके साथी ने रास्ते में दो युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं, उनकी बाइक से दो महिलाओं को टक्कर लगने की बात भी सामने आई है, जिससे वे घायल हो गईं। इन आरोपों की खबर जैसे ही आसपास के लोगों तक पहुंची, गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने कांस्टेबल को घेर लिया। आरोपों की गंभीरता ने भीड़ को उग्र बना दिया। 

पिटाई का वीडियो हुआ वायरल 

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ सौम्य रंजन को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई लोग मिलकर लगातार हमला कर रहे हैं और कोई रोकने वाला नहीं है। यह दृश्य बेहद भयावह और विचलित करने वाला है। 

ये भी पढ़ें: धार भोजशाला - महाधिवक्ता का पलटवार, ‘मस्जिद नहीं मंदिर’ के साक्ष्य पेश

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की गई है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष ने भी कांस्टेबल और उनके साथी पर छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। पुलिस अब हर पहलू की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts