दिल्ली:एंबुलेंस में लगी भीषण आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

दिल्ली के मोती बाग में एक एंबुलेंस में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयंकर थी कि इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया जिससे स्थिति और भयावह हो गई।
एंबुलेंस में लगी भीषण आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप
AI Generated Image

दिल्ली के मोती बाग इलाके में गुरुवार शाम एक एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर भी फट गया। धमाके के बाद पास खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर जल गई। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

मरीज छोड़कर लौट रही थी एंबुलेंस

जानकारी के मुताबिक सफदरजंग हॉस्पिटल की एक कैटेगरी एंबुलेंस समालखा में मरीज को छोड़ने के बाद वापस अस्पताल लौट रही थी। शाम करीब 7:20 बजे जब एंबुलेंस धौला कुआं से मोती बाग फ्लाईओवर के पास पहुंची तभी उसमें अचानक आग लग गई।

ये भी पढ़ें: मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का खुलासा; 4 शावकों की मौत से मचा हड़कंप, इन कारणों से गई थी जान

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर हुआ धमाका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एंबुलेंस की कंडक्टर सीट के पास शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके बाद आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने एंबुलेंस के अंदर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया और जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। वहीं आग की लपटें पास खड़ी एक मोटरसाइकिल तक पहुंच गईं जिससे वह भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें: 20% तक महंगी होगी शराब और बीयर! कंपनियों ने राज्यों से मांगी कीमतें बढ़ाने की अनुमति

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts