Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दहीबड़ा बना जहर!ओडिशा में 27 बच्चों समेत 58 लोग अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के जाजपुर जिले के पातापुर गांव में दहीबड़ा खाने के बाद 58 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ओडिशा में 27 बच्चों समेत 58 लोग अस्पताल में भर्ती
Ai Generated

हाल ही में मुंबई के पायधुनी इलाके में डिनर के बाद तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी से मौत हो गई। अब इसके तुरंत बाद अब ओडिशा के जाजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साधारण सा दहीबड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। एक ही गांव में दहीबड़ा खाने के बाद 58 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना जाजपुर जिले के दशरथपुर ब्लॉक के पातापुर गांव की है। गांव में एक व्यक्ति दहीबड़ा बेचने आया था। गांव के कई लोगों ने उससे दहीबड़ा खरीदा और खाया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। दोपहर से लेकर रात तक कई लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं होने लगीं। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती गई और कुल 58 लोग बीमार हो गए।

Twitter Post

बच्चों पर ज्यादा असर

इस घटना में सबसे ज्यादा चिंता की बात यह रही कि बीमार लोगों में 27 बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों की हालत बिगड़ते ही परिवारों में घबराहट फैल गई। तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया।

अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

बीमार लोगों को दशरथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और मरीजों को निगरानी में रखा गया। अधिकारियों के अनुसार, इलाज के बाद 21 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। बाकी मरीजों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Twitter Post

स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। मंत्री ने कहा कि शुरुआती जांच में यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। उन्होंने बताया कि दहीबड़ा और पानी के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं, ताकि सही कारण पता चल सके।

यह भी पढ़ें: शादी का खाना या जहर? सीहोेर में 200 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार

जांच के लिए बनी 3 टीमें

सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया है। ये टीमें यह पता लगाएंगी कि आखिर दहीबड़ा खाने से इतने लोग कैसे बीमार हो गए।

डॉक्टरों ने क्या कहा?

जाजपुर के CDMO ने बताया कि सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है। कुछ लोगों को हल्का बुखार है, जो जल्द ठीक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीजों में लक्षण सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच दहीबड़ा खाने के बाद शुरू हुए। कुछ लोगों में दोपहर में और बाकी में शाम या रात को लक्षण दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: बिरयानी के बाद खाया तरबूज… और उजड़ गया पूरा परिवार, एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत

गर्मी में बढ़ता खतरा

डॉक्टरों का मानना है कि बढ़ती गर्मी में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। अगर खाना साफ-सुथरा न हो या सही तरीके से न रखा गया हो, तो फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts