भारत लौटीं Nushrratt Bharuccha, हमास के हमले के बाद से इजराइल में फंसी थी एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिलिस्तीन के मिलिटेंट ग्रुप (आतंकवादी ग्रुप) हमास ने इजराइल (Israel) पर हमला कर दिया है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया है। कई भारतीय वहां फंसे हुए हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा(Nushrratt Bharuccha) भी इजराइल में फंस गईं थीं और उनसे बात नहीं हो पा रही थी। हालांकि, अब एक्ट्रेस वापस भारत लौट आई हैं।
हमास ने इजराइल पर किया हमला।[/caption]
भारत लौटीं नुसरत
इजराइल में फंसी नुसरत से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी। वहीं काफी कोशिशों के बाद एक्ट्रेस से संपर्क हो पाया। नुसरत अब इजराइल से इंडिया लौट आई हैं।टीम ने दी थी एक्ट्रेस के फंसे होने की जानकारी
-
नुसरत की टीम शनिवार (7 अक्टूबर) से ही उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद टीम ने रविवार को बताया- हम फाइनली एक्ट्रेस से संपर्क करने में कामयाब हो गए और एम्बेसी की मदद से उन्हें वापस लाया गया। उनकी टीम ने आगे बताया कि, उन्हें कोई डायरेक्ट फ्लाइट नहीं मिल रही थी। इसलिए वो एक कनेक्टिव फ्लाइट के जरिए वापस आईं।
इजराइल क्यों गईं थीं एक्ट्रेस
नुसरत की टीम का उनसे शनिवार (7 अक्टूबर) दोपहर 12.30 बजे के बाद से कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा था। जब उनसे आखिरी बात हुई थी वे एक बेसमेंट में सुरक्षित थीं। उसके बाद से ही उनकी टीम उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। वे नुसरत को सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे थे जिसमें वे सफल हो गए। बता दें कि, वह हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए इजराइल गईं थीं।एक्ट्रेस की जिंदगी में हकीकत बनी अकेली फिल्म की कहानी
नुसरत आखिरी बार फिल्म ‘अकेली’ में नजर आई थीं, जो 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी उनकी करंट सिचुएशन से मेल खाती है। फिल्म में दिखाया गया था कि, एक भारतीय लड़की इराक के सिविल वॉर में फंस जाती है और वो कैसे वहां से अकेले निकलने के लिए संघर्ष करती है। [caption id="attachment_90537" align="aligncenter" width="600"]
हमास ने इजराइल पर किया हमला।[/caption]











