Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नोएडा सेक्टर-9 में फैक्ट्री में लगी आग!आसमान तक उठा काला धुआं, आग बुझाने की जद्दोजहद जारी

नोएडा सेक्टर-9 स्थित इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली एक तीन मंजिला फैक्ट्री में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग तीसरी मंजिल पर लगी, जहां इलेक्ट्रॉनिक सामान और केमिकल सामग्री रखी हुई थी। कछ ही मिनटों में आग ने पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसमान तक घना काला धुआं फैल गया। 
आसमान तक उठा काला धुआं, आग बुझाने की जद्दोजहद जारी

नोएडा के सेक्टर-9 के बी ब्लॉक में आज शाम एक इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग तीन मंजिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी, जहां इलेक्ट्रॉनिक सामान और केमिकल सामग्री रखी हुई थी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान तक घना काला धुआं फैल गया।

फैक्ट्री और आसपास में अफरा-तफरी

आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

Twitter Post

दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर तैनात 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कई दिशाओं से पानी की तेज बौछार कर आग को फैलने से रोका गया।

यह भी पढ़ें: Ammonia Gas Leak : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिलाओं की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

ज्वलनशील सामान बना बड़ी चुनौती

फैक्ट्री में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और केमिकल जैसे ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। दमकल विभाग को इसे काबू करने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

अब तक कोई हताहत की खबर नहीं 

अधिकारियों के मुताबिक अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है।

आग पर काबू की कोशिश जारी

दमकल विभाग लगातार आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल बिल्डिंग से काला धुआं निकलना जारी है, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे काबू में बताई जा रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts