Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ammonia Gas Leak :तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिलाओं की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु चेन्नई के पास तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई में संदिग्ध अमोनिया गैस रिसाव की घटना सामने आई। इस हादसे में अब तक सात महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और बचाव एजेंसियां मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिलाओं की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

नेशनल डेस्क। तिरुवल्लूर जिले के पेरियापालयम के निकट कन्निगाइपैर स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स इकाई में रविवार दोपहर अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिली। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस घटना से 20 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही तिरुवल्लूर जिला कलेक्टर कार्यालय ने आपातकालीन अलर्ट जारी किया, जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की चौथी बटालियन, जिसका मुख्यालय अरक्कोनम में स्थित है, को तत्काल मौके पर भेजा गया।

चेन्नई से NDRF की टीम पहुंची

चेन्नई से NDRF की 30 सदस्यीय टीम विशेष सुरक्षा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम के पास पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस डिटेक्शन डिवाइस और रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर आपदा से निपटने के लिए विशेष बचाव उपकरण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: भोपाल: वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट के बेटे की जहर पीने से मौत, नौकरी छूटने का था तनाव

स्थानीय मेडिकल सेंटर्स में पहुंचाया

तिरुवल्लूर की जिला कलेक्टर एस. कविता के मुताबिक पेरियापालयम के पास मंजांगरानाई में एक प्राइवेट सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव होने के बाद प्रभावित 67 कर्मचारियों को स्थानीय मेडिकल सेंटरों में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि 46 लोगों का इलाज वेल्स हॉस्पिटल में और 21 लोगों का इलाज वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में चल रहा है। सबसे गंभीर रूप से बीमार 9 मरीजों को एम्बुलेंस के जरिए चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है। वाल्व खराब होने का सही कारण पता लगाने और एक्सपोर्ट यूनिट में सुरक्षा में संभावित चूक की जांच करने के लिए औपचारिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

कई प्रभावितों का इलाज जारी

अधिकारियों के अनुसार, अब तक सात महिलाओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कई प्रभावित लोगों का उपचार अस्पतालों में जारी है। घटनास्थल पर राहत, बचाव और गैस रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

ये भी पढ़ें: Viral Video: 17 साल से बंदरों की भूख मिटा रहे स्वप्निल, सोशल मीडिया पर ‘मंकी मैन’ की सेवा ने जीता लोगों का दिल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts