Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

निक्की मर्डर केस : आरोपी पति का नोएडा पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, कस्टडी से भागने की कर रहा था कोशिश

निक्की मर्डर केस : आरोपी पति का नोएडा पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, कस्टडी से भागने की कर रहा था कोशिश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने वाला आरोपी पति पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल  हो गया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी विपिन के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश

    विपिन का एनकाउंटर ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास हुआ है, विपिन के पैर में गोली लगी है। रविवार को आरोपी पति विपिन को पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें गोली उसके पैर में लग गई। गोली लगने के बाद आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    Twitter Post
    Uploaded media

    शादी में मिला था दहेज, फिर भी मांगे 35 लाख

    पीड़िता निक्की की शादी 2016 में विपिन नामक युवक से हुई थी। शादी के समय परिवार ने स्कॉर्पियो गाड़ी समेत हैसियत से अधिक दहेज दिया था। इसके बावजूद पति, ससुराल पक्ष और जेठ लगातार 35 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मना करने पर निक्की को मारपीट और यातनाएं दी जाती थीं।

    Uploaded media

    वारदात के दिन क्या हुआ?

    21 अगस्त की रात निक्की के साथ पति और सास ने जमकर मारपीट की। निक्की की बहन कंचन, जिसकी शादी भी इसी परिवार में हुई थी, जब बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा गया। इसके बाद आरोपी पति ने निक्की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

    निक्की जलती हुई सीढ़ियों से बाहर भागी और चीखने लगी। पड़ोसियों ने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां 22 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

    बेटे ने बताया- "पापा ने मम्मी को जलाया"

    मृतका का छोटा बेटा मासूम आंखों से सारा मंजर देख रहा था। उसका बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में बच्चा साफ कहता है- “पापा ने पेट्रोल डाला, मम्मा को चांटा मारा और लाइटर से आग लगा दी।”

    आरोपी पति गिरफ्तार, बाकी फरार

    मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

    परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा

    निक्की की मौत से परिवार और पूरे गांव में आक्रोश है। शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना दिया। हाथों में पोस्टर लिए लोग नारे लगा रहे थे- “निक्की बहन को इंसाफ दो”, “Justice for Nikki”। परिजनों ने पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

      
     और पढ़ें: बेरहमी से पीटा, फिर बेटे के सामने जिंदा जला दिया... नोएडा में पति ने दहेज के लिए पत्नी को दी दर्दनाक मौत, जानें पूरा मामला

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts