Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mass Poisoning:पानी में जहर मिलाकर हत्याओं की प्लानिंग करने वाले डॉक्टर के खिलाफ चार्जशीट पेश

विदेशी हैंडलर्स के आदेशों पर काम करते हुए आरोपियों ने कट्टरपंथी बनाए गए युवाओं को जिहाद का समर्थन करने के लिए तैयार किया। इन युवाओं को प्रतिबंधित हथियारों और जैविक आतंकवाद के माध्यम से आतंक फैलाने के लिए भर्ती किया था।
पानी में जहर मिलाकर हत्याओं की प्लानिंग करने वाले डॉक्टर के खिलाफ चार्जशीट पेश
प्रतीकात्मक चित्र

अहमदाबाद। एनआईए ने सार्वजनिक स्थानों पर बायोलॉजिकल टॉक्सिन्स का प्रयोग करके सामूहिक जहर (मास पॉइजनिंग) की ISIS से जुड़ी साजिश में एक डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपियों में हैदराबाद के डॉ. सैयद अहमद मोहिउद्दीन और सह-आरोपी आजाद और मोहम्मद सुहेल (दोनों उप्र) के हैं। इन सभी के खिलाफ गुजरात की अहमदाबाद स्थित विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैं तार

इस्लामिक स्टेट से जुड़े अपने-अपने विदेशी हैंडलर्स के आदेशों पर काम करते हुए आरोपियों ने कट्टरपंथी बनाए गए युवाओं को जिहाद का समर्थन करने के लिए तैयार किया। इन युवाओं को प्रतिबंधित हथियारों और जैविक आतंकवाद के माध्यम से आतंक फैलाने के लिए भर्ती किया था।

दिल्ली को उड़ाने की साजिश! मुंबई से जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार, टॉय कार से हमला करने का था प्लान; मिशन खिलाफत से जुड़े तार

घातक कैमिकल का इस्तेमाल करने की योजना थी

आईएसआईएस के एजेंडे को अंजाम देने के लिए रिसिन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। रिसिन अरंडी के बीजों से प्राप्त एक अत्यधिक विषैला पदार्थ है। इसे कैमिकल वेपन कन्वेंशन की अनुसूची-1 के तहत वर्गीकृत किया गया है।

UP से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान दिल्ली कोर्ट में पेश, पुलिस मांगेगी रिमांड

चीन से आया डॉक्टर सबसे पहले पकड़ा गया

यह मामला मूल रूप से गुजरात आतंकवाद-विरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा नवंबर 2025 में चीन से एमबीबीएस डिग्री प्राप्त डॉ. मोहिउद्दीन की गिरफ्तारी के बाद दर्ज किया गया था। उन्हें टोल प्लाजा पर अवैध हथियार, चार लीटर अरंडी के तेल की बोतल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ कार में पकड़ा गया था। एटीएस की जांच के बाद उसी दिन अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

लाल किला ब्लास्ट केस में भी अरेस्ट हुए थे डॉक्टर

दिल्ली में पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए एक ब्लास्ट में भी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में तीन डॉक्टर गिरफ्तार किए गए थे जिन्हें दिल्ली की एक अदालत ने 10 नवंबर को कोर्ट में पेश किया था। इनके नाम हैं  डॉ. मुजम्मिल गनई, डॉ. अदील राथर, डॉ. शाहीना सईद। इस कार विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

Puneet Pandey
By Puneet Pandey

Latest Posts