People's Update
Monday, April 6, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, April 6, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    शराब घोटाला मामला: कुछ ही देर में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल
    ईरान के दक्षिणी इलाकों पर हमले! 6 बच्चों की मौत, 17 घायल
    UAE में मिसाइल धमकी, अधिकारियों ने लोगों को किया अलर्ट
    बिहार: नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी
    IRGC का अल्टीमेटम: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिका और इजरायल के लिए पहले जैसा नहीं रहेगा
    तेहरान पर तड़के एयरस्ट्राइक, धमाकों की आवाज से गूंजी ईरान की राजधानी
    तेहरान के साउथ-ईस्ट में बड़ा हमला, रिहायशी इलाके में 13 लोगों की मौत
    ईरान युद्ध रोकने की आखिरी कोशिश, मध्यस्थों ने रखा 45 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव
    कोम पर अमेरिका-इजरायल का जोरदार हमला, 5 लोगों की मौत
    अमेरिका में व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग, ट्रंप भी थे मौजूद
    अमेरिका ने अपने जवान को सफलतापूर्वक बचाने के बाद ईरान पर तेज किए हमले
    IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला
    प्रधानमंत्री मोदी आज असम जाएंगे, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
    सुनेत्रा पवार आज बारामती उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी
    राष्ट्रीय
    महाराष्ट्र

    दिल्ली को उड़ाने की साजिश!मुंबई से जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार, टॉय कार से हमला करने का था प्लान; मिशन खिलाफत से जुड़े तार

    मुंबई से जैश-ए-मोहम्मद और ISIS से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़े गए ये आरोपी खिलौना कार में IED बम छिपाकर दिल्ली में हमला करने की योजना बना रहे थे। जांच में ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क और बड़े पैन इंडिया मॉड्यूल के संकेत मिले हैं।
    Publish Date: 6 Apr 2026, 9:50 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    'मिशन खिलाफत' से जुड़े थे मुंबई के मोसाब और हमद। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      मुंबई। देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) के संयुक्त ऑपरेशन में मुंबई से दो कट्टरपंथी संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी खिलौने की कार में IED बम छिपाकर दिल्ली में धमाका करने की योजना बना रहे थे। एजेंसियों का कहना है कि इस मॉड्यूल के तार पाकिस्तान से लेकर भारत के कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं।

      मुंबई से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

      दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मुंबई से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मोसाब अहमद उर्फ कलाम कल्याण और मोहम्मद हमद कोल्लारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल थे और दिल्ली में एक बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों आरोपी इंटरनेट के जरिए आतंकी संगठनों से संपर्क में थे और बम बनाने की ट्रेनिंग ले रहे थे।

      जैश-ए-मोहम्मद और ISIS से जुड़े होने का शक

      जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में थे। इसके अलावा वे ऑनलाइन चरमपंथी नेटवर्क ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर्स ऑफ प्रोफेट’ जैसे ग्रुप से भी जुड़े थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि, इन नेटवर्क्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने और युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने का काम किया जाता है।

      Twitter Post

      ऑनलाइन हैंडलर ने किया ब्रेनवॉश

      जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का संपर्क अबू हुफेजा नाम के एक ऑनलाइन हैंडलर से हुआ था। बताया जा रहा है कि, अबू हुफेजा जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है और इंटरनेट के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने का काम करता है। एजेंसियों के मुताबिक, इसी व्यक्ति ने दोनों आरोपियों का ब्रेनवॉश किया और उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया।

      टॉय कार में IED छिपाकर हमला करने की योजना

      जांचकर्ताओं के अनुसार आरोपी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाना सीख रहे थे। उनकी योजना थी कि, खिलौने की कार के अंदर बम छिपाकर दिल्ली में धमाका किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो सके और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दिया जा सके। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह तरीका बेहद खतरनाक होता क्योंकि सामान्य जांच में ऐसे उपकरणों को पहचानना मुश्किल हो सकता है।

      [featured type="Featured"]

      इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद

      गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई अहम सबूत भी बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल को जांच के दौरान कई मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। इनसे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

      पैन इंडिया नेटवर्क की जांच शुरू

      सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे मामले के पैन-इंडिया नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि, इस मॉड्यूल के तार ओडिशा तक जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस पूरे नेटवर्क को ओडिशा से ऑपरेट किया जा रहा था और इसके कुछ हैंडलर अभी भी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर हैं।

      यह भी पढ़ें: UP से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान दिल्ली कोर्ट में पेश, पुलिस मांगेगी रिमांड

      कुछ नाबालिग भी एजेंसियों के रडार पर

      जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मुंबई में 4 से 5 नाबालिग भी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं। जानकारी के अनुसार, ये नाबालिग ISIS से जुड़े ऑनलाइन प्रोपेगेंडा से प्रभावित बताए जा रहे हैं। फिलहाल एजेंसियां इस मामले में सावधानी के साथ आगे की कार्रवाई की रणनीति तैयार कर रही हैं।

      सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था नेटवर्क

      जांच एजेंसियों के मुताबिक मिशन खिलाफत और सोल्जर्स ऑफ प्रोफेट जैसे नेटवर्क मुख्य रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए काम करते हैं। इनमें टेलीग्राम, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को भड़काऊ सामग्री दिखाई जाती है और धीरे-धीरे उन्हें कट्टरपंथी विचारधारा की ओर धकेला जाता है।

      [breaking type="Breaking"]

      कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने की साजिश

      सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार ऐसे नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य भारत में ISIS की विचारधारा को बढ़ावा देना और युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए भर्ती करना होता है। इन समूहों के जरिए युवाओं को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की जाती है कि उन्हें तथाकथित खिलाफत की स्थापना के लिए काम करना चाहिए। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे नेटवर्क की लगातार निगरानी करती रहती हैं।

      दिल्ली में आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार

      दिल्ली में हाल ही में एक और आतंकी को गिरफ्तार किया गया था। 30 मार्च को सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि वह बांग्लादेश से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

      यह भी पढ़ें: बड़ी साजिश नाकाम! दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

      युवाओं की भर्ती की तैयारी

      पुलिस के मुताबिक शब्बीर अहमद लोन दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए भर्ती करने की योजना बना रहा था। जांच में यह भी पता चला कि यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था।

      पहले भी हो चुकी थी गिरफ्तारी

      पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन को पहले भी आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे साल 2007 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था।

      फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि, इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। फंडिंग कहां से हो रही थी, हमले के संभावित लक्ष्य क्या थे। साथ ही पूरे मॉड्यूल का खुलासा करने के लिए कई राज्यों में जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Delhi Terror Threat

      Jaish-e-Mohammed

      Mission Khilafat Network

      Toy Car Bomb

      Terrorist Arrested

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      ऑपरेशन के बाद होश में आया घायल, मजिस्ट्रेट के सामने उगले हमलावरों के नाम

      मौत से जंग के बीच खुला राज: ऑपरेशन के बाद होश में आया घायल, मजिस्ट्रेट के सामने उगले हमलावरों के नाम

      खुशियां बनी हादसा: ओवरलोड लिफ्ट टूटी, 12 घायल

      खुशियां बनी हादसा: ओवरलोड लिफ्ट टूटी, 12 घायल

      गोलाघाट में BJP का शक्ति प्रदर्शन, सांसद आलोक शर्मा ने अजंता निओग के लिए मांगे वोट; बोले- विकास के लिए फिर कमल खिलाएं

      असम चुनाव 2026 :गोलाघाट में BJP का शक्ति प्रदर्शन, सांसद आलोक शर्मा ने अजंता निओग के लिए मांगे वोट; बोले- विकास के लिए फिर कमल खिलाएं

      1.29 लाख बच्चे फेल, मई में फिर होगी परीक्षा, पास नहीं हुए तो दोहरानी पड़ेगी कक्षा

      MP बोर्ड में दूसरा मौका :1.29 लाख बच्चे फेल, मई में फिर होगी परीक्षा, पास नहीं हुए तो दोहरानी पड़ेगी कक्षा

      आईटी कंपनी में शर्मनाक करतूत  : सफाईकर्मी ने 700 रुपये में स्पाई कैमरा खरीदकर वॉशरूम में लगाया,   

      आईटी कंपनी में शर्मनाक करतूत  : सफाईकर्मी ने 700 रुपये में स्पाई कैमरा खरीदकर वॉशरूम में लगाया,   

      इंदौर में भीषण सड़क हादसा: खुशियों से लौटती बारात बनी मातम, 4 युवकों की मौत

      इंदौर में भीषण सड़क हादसा: खुशियों से लौटती बारात बनी मातम, 4 युवकों की मौत

      नेवी सील टीम-6 का खतरनाक रेस्क्यू मिशन, गोलीबारी के बीच जिंदा लौटा अमेरिकी पायलट

      ईरान के दिल में 300KM अंदर सीक्रेट वार :नेवी सील टीम-6 का खतरनाक रेस्क्यू मिशन, गोलीबारी के बीच जिंदा लौटा अमेरिकी पायलट

      थकान, सिरदर्द और नींद की कमी, आज हर राशि का अलर्ट!

      Aaj Ka Rashifal 06 April:थकान, सिरदर्द और नींद की कमी, आज हर राशि का अलर्ट!

      गैस संकट के बीच 15 अप्रैल से शादी सीजन शुरू, वैवाहिक आयोजनों पर पड़ा असर

      भोपाल:गैस संकट के बीच 15 अप्रैल से शादी सीजन शुरू, वैवाहिक आयोजनों पर पड़ा असर

      नई गाड़ियों में दिक्कत नहीं, पुरानी गाड़ियों के माइलेज, पार्ट्स और परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है असर

      E 20 Petrol :नई गाड़ियों में दिक्कत नहीं, पुरानी गाड़ियों के माइलेज, पार्ट्स और परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है असर

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....