Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NEET परीक्षा देकर लौटी ही नहीं छात्रा: नर्मदा में मिला शव, परीक्षा केंद्र से निकली थी छात्रा

इंदौर की रहने वाली 18 वर्षीय निक्की यादव रविवार को NEET परीक्षा देने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। सोमवार को खरगोन जिले में नर्मदा नदी से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 नर्मदा में मिला शव, परीक्षा केंद्र से निकली थी छात्रा
इंदौर की निक्की यादव की लाश खरगोन में नर्मदा नदी में मिली।

इंदौर। NEET परीक्षा की तैयारी कर रही इंदौर की एक छात्रा का शव खरगोन जिले में नर्मदा नदी से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। लसूड़िया क्षेत्र के तलावली चांदा की रहने वाली 18 वर्षीय निक्की यादव रविवार को परीक्षा देने घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। सोमवार को उसका शव खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद किया गया।

यह भी देखें: लखनऊ अग्निकांड: CM योगी का बड़ा एक्शन, 4 अफसर सस्पेंड, 4 आरोपी गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस के अनुसार निक्की यादव रविवार को NEET-UG परीक्षा देने गई थी। उसका परीक्षा केंद्र मऊ में निर्धारित था। परीक्षा समाप्त होने के बाद देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन भंवरकुआं थाना पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल छात्रा की तलाश शुरू की। इसी दौरान सोमवार दोपहर भंवरकुआं थाने को खरगोन जिले के करही थाना पुलिस से सूचना मिली कि नर्मदा नदी में एक युवती का शव मिला है। शव के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर युवती की पहचान निक्की यादव के रूप में हुई। इसके बाद भंवरकुआं पुलिस परिजनों को लेकर खरगोन पहुंची, जहां उन्होंने शव की पहचान की।

यह भी देखें: Katni News : जंगलों का 'कैंसर' अब लाएगा रोजगार, लैंटाना झाड़ी से बनेगी खाद और बायो-ईंधन

परिजनों के अनुसार निक्की पढ़ाई में काफी होनहार थी और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रही थी। रविवार को उसका छोटा भाई शिवम उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद निक्की ने किसी अन्य छात्रा के मोबाइल फोन से अपनी मां को कॉल कर बताया था कि उसका मोबाइल बंद हो गया है और वह जल्द घर पहुंच जाएगी। इसके बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो सका।

यह भी देखें: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 तहसीलदारों को मिला डिप्टी कलेक्टर का प्रमोशन, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग।

सोमवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

यह भी देखें: CG NEWS: कोरबा मर्डर केस: बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार।

परिजनों ने लसूड़िया थाना पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मदद मांगने पर उन्हें काफी देर तक इंतजार कराया गया और समय पर सहयोग नहीं मिला। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

यह भी देखें: AI और इंस्टाग्राम से रचा NEET ठगी का खेल: फर्जी पेपर बेचने वाला लॉ छात्र गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस छात्रा के परीक्षा केंद्र से लेकर उसके अंतिम लोकेशन तक की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मोबाइल कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा किन परिस्थितियों में नर्मदा नदी तक पहुंची।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts