Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rajyasabha Elections : बिहार में NDA ने पांचों सीटें जीतें, महागठबंधन के एडी सिंह हारे

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इनमें बिहार में NDA ने पांचों सीट जीत ली है। ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर भी शीघ्र परिणाम आएंगे।
 बिहार में NDA ने पांचों सीटें जीतें, महागठबंधन के एडी सिंह हारे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। बिहार में NDA ने पांचों राज्यसभा सीटें जीत ली है। यहां चार सीटों पर 5 उम्मीदवार मैदान में थे। नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा की जीत लगभग तय थी, लेकिन 5वीं सीट पर भी NDA के शिवेश कुमार राम  ने महागठबंधन के अमरेंद्रधारी सिंह उर्फ एडी सिंह को हराया है।

    चार विधायकों की गैरहाजिरी से बदला गणित

    राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए 41 वोट जरूरी थे, लेकिन महागठबंधन के चार विधायकों की अनुपस्थिति ने पूरा समीकरण बदल दिया। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक मतदान के समय विधानसभा नहीं पहुंचे। राजद के ढाका विधायक फैसल रहमान वोटिंग में शामिल नहीं हुए और पार्टी नेताओं की उनसे संपर्क करने की कोशिश भी सफल नहीं हो सकी। वहीं कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास और सुरेंद्र कुशवाहा सहित तीन विधायक भी मतदान से दूर रहे। इन चार विधायकों की गैरहाजिरी के कारण महागठबंधन के वोट कम पड़ गए और चुनावी गणित उनके खिलाफ जाता दिखाई दिया।

    आरजेडी-कांग्रेस को उनके विधायकों ने ही वोट नहीं दिया : विजय सिन्हा 

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि आज आरजेडी-कांग्रेस का व्यवहार सामने आ गया है कि उनके विधायकों ने ही वोट देने से इनकार कर दिया। पहले तो जनता ने उन्हें वोट देने से इनकार कर दिया। NDA का शत-प्रतिशत मतदान हुआ और मतगणना के बाद सारी स्थिति स्पष्ट होगी। होटल में लोगों को वे बांधकर रख रहे हैं, लोगों को डराने का काम आरजेडी-कांग्रेस का है।

    26 पर निर्विरोध निर्वाचित

    देश के 3 राज्यों की 11 राज्यसभा सीटों के लिए नतीजे आना शुरू हो गए हैं। दरअसल इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव होना था जिसमें से 26 कैंडिडेट पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। आज जिन तीन राज्यों में राज्यसभा के लिए वोटिंग हुई है उसमें बिहार की 5 सीट, हरियाणा की 2 सीट और ओडिशा की 4 सीट शामिल है। बिहार की 5 सीट के लिए चुनाव मैदान में 6 उम्मीदवार थे तो वहीं, हरियाणा की 2 सीट के लिए 3 उम्मीदवार और ओडिशा की 4 सीट के लिए 5 उम्मीदवार थे।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts