🌤️
--Bhopal, India

Narayanpur:धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

गश्त के दौरान सड़क किनारे पकड़े गए आरोपी, तेंदुए की खाल की लंबाई 184 सेमी। वन विभाग के अनुसार, वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में परिक्षेत्र धौड़ाई के परिक्षेत्र अधिकारी और वन कर्मचारियों की टीम 8 अगस्त को गश्त पर थी। इसी दौरान गायतापारा सड़क किनारे तीन संदिग्ध व्यक्ति दो मोटरसाइकिल से जाते मिले। जांच के दौरान उनके पास से तेंदुए की एक खाल बरामद हुई।
Follow on Google News
धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के धौड़ाई वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की एक खाल और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। वन विभाग ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Bijapur: बीजापुर बॉर्डर पर तेलंगाना DGP का बड़ा दौरा, ताड़पाला FOB में जवानों से लिया सुरक्षा का फीडबैक

गायतापारा सड़क किनारे पकड़े गए तीनों आरोपी

वन विभाग के अनुसार, वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में परिक्षेत्र धौड़ाई के परिक्षेत्र अधिकारी और वन कर्मचारियों की टीम 8 अगस्त को गश्त पर थी। इसी दौरान गायतापारा सड़क किनारे तीन संदिग्ध व्यक्ति दो मोटरसाइकिल से जाते मिले। जांच के दौरान उनके पास से तेंदुए की एक खाल बरामद हुई।

/img/129/1786382551561

Raipur: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा हॉकी लीग का रोमांच, सितंबर में 6 टीमें भिड़ेंगी IPL की तर्ज पर होगा प्लेयर्स ऑक्शन

दो मोटरसाइकिल और तेंदुए की खाल जब्त

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने CG-21/J-4096 और CG-21/J-0920 नंबर की दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया। बरामद तेंदुए की खाल की लंबाई 184 सेंटीमीटर बताई गई है। सामने के पैरों के बीच की लंबाई 125 सेंटीमीटर, पिछले पैरों के बीच की लंबाई 118 सेंटीमीटर और पेट की चौड़ाई 55 सेंटीमीटर है।

तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

वन विभाग ने मामले में सोनूराम कचलाम (39), पुनीत कुमार बघेल (32) और जमधर पोटाई (50) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, नारायणपुर की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

/img/129/1786385924917

 

Raipur: महिला जनप्रतिनिधियों के नाम पर अब नहीं चलेगा पति राज ,सरकार की सख्ती बरते हुए राजपत्र में जारी किया नोटिफिकेशन

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज

वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में धारा 9, 11, 39, 40(2), 44, 48(क), 49(क), 49(ख), 50 और 51 के तहत कार्रवाई की गई है। विभाग के अनुसार, इस मामले में 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।

आगे की जांच जारी

वन विभाग द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है। जांच में तेंदुए की खाल कहां से लाई गई और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।/img/129/1786385978880Jagdalpur: बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों ड्राइवर केबिन में फंसे,दर्जनभर से ज्यादा घायल

तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार

नारायणपुर के धौड़ाई वन क्षेत्र में वन विभाग ने तेंदुए की खाल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गायतापारा सड़क किनारे गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए टीम ने एक तेंदुए की खाल और दो मोटरसाइकिल जब्त कीं। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts