Narayanpur:धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
नारायणपुर के धौड़ाई क्षेत्र में वन विभाग ने तेंदुए की खाल के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई 8 अगस्त को गायतापारा सड़क किनारे गश्त के दौरान हुई। आरोपियों के कब्जे से एक तेंदुए की खाल और दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं। खाल की लंबाई 184 सेंटीमीटर बताई गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे जांच जारी है।
PREM
10 Aug 2026



























