CG NEWS:नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा हथियार जखीरा बरामद, BSF ने 7 बंदूकें और भारी मात्रा में गोला-बारूद किया जब्त
नारायणपुर जिले के सोनपुर क्षेत्र स्थित कदेर जंगल में BSF की 133वीं वाहिनी ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों का छिपा हुआ जखीरा बरामद किया है। सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि माओवादियों ने जंगल के भीतर जमीन में हथियार और अन्य सामग्री छिपा रखी है। सूचना के आधार पर चलाए गए सर्चिंग अभियान में जवानों ने कई स्थानों की तलाशी ली और बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद तथा अन्य सामग्री बरामद की।कार्रवाई के दौरान एक .303 राइफल, छह .315 राइफल, एक 12 बोर बंदूक, दो BGL, 179 क
Prem Nirmalkar
18 Jul 2026



























