PlayBreaking News

‘जमीन दो या जान’!नागपुर में दहेज के नाम पर जमीन की मांग, तंग आकर मां-बेटी ने एक साथ किया सुसाइड

नागपुर से आई यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है। दहेज और जमीन के लालच में ससुराल वालों की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर एक मां और बेटी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है और पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
नागपुर में दहेज के नाम पर जमीन की मांग, तंग आकर मां-बेटी ने एक साथ किया सुसाइड
FILE IMAGE

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। दहेज और जमीन के लालच में ससुराल वालों की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर एक मां और उसकी बेटी ने एक साथ आत्महत्या कर ली। दोनों ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र के व्यंकटेशनगर इलाके की है। यहां रहने वाली 52 वर्षीय संगीता ढबाले और उनकी 29 वर्षीय बेटी आकांक्षा ब्रह्मे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है।

दहेज के लालचियों से थी परेशान 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आकांक्षा के ससुराल वाले उस पर लगातार दबाव बना रहे थे कि वह अपने मायके की जमीन अपने पति के नाम कर दे। सिर्फ दबाव ही नहीं, बल्कि इसके लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता था। कई बार मारपीट भी की गई। यह सब देखकर उसकी मां संगीता भी बेहद परेशान थीं। अपनी बेटी का दर्द शायद वह सह नहीं पाईं और आखिरकार दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें: इश्क, धोखा और मौत: खजराना में युवक की संदिग्ध मौत ,मां ने प्रेमिका पर लगाए सनसनीखेज आरोप

शादी के बाद से शुरू हो गया उत्पीड़न

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा की शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे मायके से पैसे लाने के लिए तंग कर रहे थे। हर दिन ताने, हर दिन दबाव और हर दिन एक नई तकलीफ। आकांक्षा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और कुछ समय तक नौकरी भी की थी, लेकिन शादी के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

बेटी की मौत के बाद और बढ़ गया अत्याचार

करीब दो महीने पहले आकांक्षा ने एक बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन जन्म के तुरंत बाद ही उस मासूम की मौत हो गई। इस घटना ने आकांक्षा को अंदर से तोड़ दिया। लेकिन दुख यहीं खत्म नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद ससुराल वालों का अत्याचार और बढ़ गया।

पहले ही हो चुकी थी पति की मौत

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि संगीता के पति की मौत करीब 9-10 साल पहले ही हो चुकी थी। पति की मौत के बाद संगीता को नौकरी मिली थी और वह अपनी बेटी के साथ ही रह रही थीं। इस पूरे मामले में अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में ASI ने लगाई फांसी : आखिरी कॉल मंगेतर को… फिर कमरे में जाकर उठाया कदम; पुलिस मुख्यालय में मचा हड़कंप

मां भी नहीं सह पाईं बेटी का दर्द

संगीता ढबाले, अपने पति की मौत के बाद अपनी बेटी के साथ रह रही थीं। जब उन्होंने अपनी बेटी पर हो रहे अत्याचार को देखा, तो वह भी मानसिक रूप से टूट गईं। 

पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज

इस मामले में आकांक्षा के मामा विलास पिसे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आकांक्षा के पति लोकेश और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम 1961 और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

 पुलिस जांच में क्या सामने आया?

प्राथमिक जांच में यह साफ हुआ है कि ससुराल वाले जमीन अपने नाम करवाना चाहते थे। इसके लिए लगातार दबाव और मारपीट की जाती थी। मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके अलावा एक सुसाइड नोट में भी मिला जिसमें कुछ अहम बातें लिखी गई हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts