Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लखनऊ में ASI ने लगाई फांसी :आखिरी कॉल मंगेतर को… फिर कमरे में जाकर उठाया कदम; पुलिस मुख्यालय में मचा हड़कंप

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में पुलिस मुख्यालय में तैनात ASI सत्येंद्र वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है। मंगेतर से विवाद की बात सामने आई है। परिजनों ने मंगेतर पर आरोप लगाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
आखिरी कॉल मंगेतर को… फिर कमरे में जाकर उठाया कदम; पुलिस मुख्यालय में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय में तैनात ASI सत्येंद्र वर्मा ने शुक्रवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

कमरे से मिला 4 पेज का सुसाइड नोट

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। मौके से 4 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सत्येंद्र ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

मंगेतर से विवाद की बात आई सामने

जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र की शादी वैदिक मिश्रा से तय हुई थी और दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि आखिरी कॉल भी उन्होंने अपनी मंगेतर को ही किया था।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

सत्येंद्र के परिवार वालों ने उनकी मंगेतर पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक की मां ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा।

ये भी पढ़ें: बरगी डैम क्रूज हादसा: पीड़ितों के बीच पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, दोषियों पर की सख्त कार्रवाई

2023 में हुई थी पुलिस में भर्ती

सत्येंद्र वर्मा मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले थे। उनकी भर्ती साल 2023 में पुलिस विभाग में हुई थी और वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ पुलिस मुख्यालय में थी।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts