इश्क, धोखा और मौत:खजराना में युवक की संदिग्ध मौत ,मां ने प्रेमिका पर लगाए सनसनीखेज आरोप

खजराना क्षेत्र से जुड़ी एक दर्दनाक और सवालों से घिरी कहानी सामने आई है। जहां युवक की संदिग्ध मौत के बाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दौलतबाग निवासी रजिया शाह अपने बेटे अल्बक्ष की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार कर रही हैं। पिछले सप्ताह उसकी पीएम रिपोर्ट आई लेकिन पुलिस उसे हादसा मान रही हैं, इसे धोखे, दबाव और साजिश से जुड़ा मामला बता रही हैं। उनका आरोप है कि पुलिस इस पूरे मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही और सिर्फ औपचारिक कार्रवाई कर मामले को दबाने की कोशिश में लगी है।
इकलौता बेटा भी दुनिया से चला गया -
रजिया शाह ने बताया कि वर्ष 2014 में उनका अपने पति से तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह अलग रहकर जीवनयापन कर रही हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें दूसरे शहर जाकर काम करना पड़ता था। उनका एकलौता बेटा अल्बक्ष ही उनका सहारा था, लेकिन उसकी मौत के बाद अब उनकी तीन बेटियां ही उनका सहारा बची हैं।
मौत से बनाया था वीडियो
मां का आरोप है कि अल्बक्ष का जोया नाम की युवती से प्रेम संबंध था। कुछ साल पहले जोया के पिता और उसके चाचा ने अल्बक्ष के साथ मारपीट भी की थी, इसके बावजूद वह युवती से बेहद प्रेम करता था और उसे खोना नहीं चाहता था। रजिया के मुताबिक, मौत से पहले अल्बक्ष ने एक वीडियो बनाकर जोया के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
युवती का व्यवहार लगातार संदिग्ध
परिवार का कहना है कि जोया का व्यवहार लगातार संदिग्ध रहा। आरोप है कि वह अन्य लड़कों से भी संपर्क में रहती थी और जब भी किसी और के साथ होती थी, तो अल्बक्ष का नंबर ब्लॉक कर देती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ और अल्बक्ष मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। बावजूद इसके, वह युवती को छोड़ना नहीं चाहता था।
और पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 05 May: अटका पैसा वापस? आज का दिन बन सकता है सबसे यादगार, क्या आप तैयार हैं?
घटना वाले दिन वो घर में अकेला था
मां ने यह भी खुलासा किया कि कुछ समय पहले अल्बक्ष को युवती पर शक हुआ, जिसके बाद उसने उसकी लोकेशन चेक की। लोकेशन एक होटल की मिली, जिससे उसका शक और गहरा हो गया। बताया जा रहा है कि युवती अशरफ नगर क्षेत्र की रहने वाली है और कई बार घर से भागकर अल्बक्ष के पास भी आ चुकी थी। घटना वाले दिन अल्बक्ष खजराना स्थित अपने घर में अकेला था, जबकि उसकी बहन नानी के घर गई हुई थी। इसी दौरान उसे घर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फ्लैट की दूसरी चाबी
मामले में सबसे बड़ा सवाल तब खड़ा हुआ, जब परिजनों के मुताबिक उसी दौरान जोया एक युवक के साथ अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि उसके पास फ्लैट की दूसरी चाबी भी थी और वह अपने साथी के साथ चाबी को लेकर बातचीत कर रही थी, जिससे पूरे घटनाक्रम पर संदेह और गहरा गया।
और पढ़ें: MP News: भोपाल के ऐशबाग में अधूरा सुलभ कॉम्पलेक्स, रेलवे जमीन पर निर्माण से बढ़ा विवाद
किसी भी एंगल से गहराई से जांच नहीं-
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में सिर्फ पोस्टमार्टम करवाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली और किसी भी एंगल से गहराई से जांच नहीं की। यहां तक कि शिकायत देने के बावजूद FIR तक दर्ज नहीं की गई। मां का यह भी आरोप है कि पुलिस उल्टा मृतक अल्बक्ष पर ही एमडी (नशा) बेचने और सेवन करने जैसे आरोप लगाने की कोशिश कर रही है, ताकि पूरे मामले का रुख भटकाया जा सके।
टीआई मनोज सेंधव का कहना था कि परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों में जिस युवती का जिक्र है, वह नाबालिग है। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, परिजन जिस प्रकार संदेह जता रहे हैं, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यदि उन्हें किसी पर ठोस शक है, तो वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।












