PlayBreaking News

यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट:7 मई को मुंबई एयरपोर्ट पर ताला, 6 घंटे तक उड़ानें पूरी तरह ठप!

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 7 मई को बड़ा ऑपरेशन होने जा रहा है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एयरपोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान न कोई फ्लाइट टेकऑफ करेगी और न ही कोई विमान लैंड कर पाएगा।
Follow on Google News
7 मई को मुंबई एयरपोर्ट पर ताला, 6 घंटे तक उड़ानें पूरी तरह ठप!
Mumbai Airport Ai generated image

मुंबई। अगर आप 7 मई को मुंबई से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) गुरुवार को 6 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान न तो कोई फ्लाइट उड़ान भरेगी और न ही कोई विमान लैंड करेगा। जो सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। यानी इस समय एयरपोर्ट पर पूरी तरह सन्नाटा रहेगा।

क्यों बंद किया जा रहा है एयरपोर्ट?

यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है। हर साल मानसून से पहले एयरपोर्ट पर जरूरी मरम्मत और जांच की जाती है। इस बार भी रनवे की जांच, सतह की मरम्मत, पानी निकासी सिस्टम की सफाई और एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग जैसे काम किए जाएंगे। मुंबई में मानसून बहुत भारी होता है। तेज बारिश और पानी भरने की समस्या उड़ानों के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए यह मेंटेनेंस बहुत जरूरी माना जाता है।

Twitter Post

6 महीने पहले से थी पूरी प्लानिंग

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने इस बंदी की तैयारी बहुत पहले से कर ली थी। करीब 6 महीने पहले योजना तैयार हुई थी। इसके साथ ही सभी एयरलाइंस को जानकारी दे दी गई और उड़ानों के शेड्यूल में पहले ही बदलाव कर दिया गया। जिससे यात्रियों को कम से कम परेशानी देना था। लेकिन फिर भी कुछ यात्रियों को असर झेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक बना खतरा! इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक बना खतरा! विमान में ब्लास्ट जैसा धमाका, यात्रियों में मची भगदड़, 5 यात्री घायल

यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा?

इस 6 घंटे की बंद के दौरान यात्रियों को कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे- कुछ फ्लाइट्स पूरी तरह रद्द हो सकती हैं, कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है, कई फ्लाइट्स का रूट बदल सकता है और पुणे अहमदाबाद और गोवा फ्लाइट्स को पास के एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा लंबी दूरी की सभी फ्लाइट्स को दिल्ली, बेंगलुरु या चेन्नई जैसे बड़े एयरपोर्ट्स से होकर भी भेजा जा सकता है।

भारत का सबसे बिजी एयरपोर्ट

मुंबई एयरपोर्ट देश का सबसे बिजी हवाई अड्डा माना जाता है। यहां रोजाना लगभग 950 से 1000 उड़ानें भरती है। नवंबर 2025 में यहां एक रिकॉर्ड बना था, जब एक दिन में 1036 फ्लाइट्स ऑपरेट हुई थीं। यह इसे दुनिया के सबसे व्यस्त सिंगल रनवे एयरपोर्ट्स में शामिल करता है।

यह भी पढ़ें: ECLGS 5.0 को कैबिनेट की मंजूरी: MSMEs को ₹100 करोड़ तक लोन, एयरलाइंस को ₹1500 करोड़ तक राहत

एक नजर बड़े नेटवर्क पर

मुंबई एयरपोर्ट सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ा हब है। यहां से घरेलू उड़ानें, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और कार्गो सेवाएं सब कुछ चलता है। इसलिए यहां का मेंटेनेंस पूरे एविएशन नेटवर्क पर असर डाल सकता है।

एयरपोर्ट पर दो रनवे क्यों बंद होंगे?

7 मई को एयरपोर्ट के दोनों रनवे बंद रहेंगे। इसका कारण है रनवे की मजबूती जांचना और दरारें या नुकसान देखना। ताकि बारिश में पानी भरने की संभावना को रोका जा सकें। यह काम इसलिए जरूरी है ताकि मानसून में उड़ान संचालन सुरक्षित और बिना रुकावट के चल सके।

यात्रा से पहले ये जरूर करें

  • एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं-
  • अपनी फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।
  • एयरलाइन ऐप या वेबसाइट पर अपडेट देखें।
  • एयरपोर्ट जाने से पहले टाइमिंग कन्फर्म करे।
  • अगर फ्लाइट बदली है तो रीबुकिंग या रिफंड की जानकारी लें।
  • टाइमिंग का भी खास ध्यान रखें।

एयरलाइंस क्या कर रही हैं?

एयरलाइंस पहले से ही फ्लाइट शेड्यूल बदल रही हैं, यात्रियों को सूचना दे रही हैं, कुछ उड़ानों को री-रूट कर रही हैं और सबसे खास बात ये कि जिन यात्रियों की फ्लाइट प्रभावित होगी, उन्हें विकल्प दिए जाएंगे जैसे- नई तारीख पर बुकिंग, रिफंड या वैकल्पिक फ्लाइट। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts