मुंबई:एयरपोर्ट के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में लगी आग, MMRCL ने बताया मामूली घटना

मुंबई एयरपोर्ट के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने के बाद धुआं पूरे अंडरग्राउंड स्टेशन में फैल गया जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
एयरपोर्ट के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में लगी आग, MMRCL ने बताया मामूली घटना

मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के T-2 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम करीब 4:10 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और पूरे स्टेशन परिसर को खाली करा दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

टेक्निकल रूम में लगी आग

नगर निगम के एक अधिकारी के मुताबिक आग मेट्रो स्टेशन के टेक्निकल रूम में लगी थी। आग लगने के बाद देखते ही देखते धुआं पूरे अंडरग्राउंड स्टेशन में फैल गया जिससे स्थिति गंभीर हो गई। दमकल की टीम को राहत और बचाव कार्य के दौरान ब्रीदिंग उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा ताकि घने धुएं के बीच काम किया जा सके।

मेट्रो सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित

इस घटना का असर मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन-3) पर भी पड़ा। आरे JVLR से कफ परेड के बीच चलने वाली मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। हालांकि बाद में हालात सामान्य होने पर सेवाएं धीरे-धीरे बहाल कर दी गई।

ये भी पढ़ें: Shadab Jakati: मेरठ में यूट्यूबर जकाती का ज्वैलरी शोरूम सील, कुछ दिन पहले ही हुआ था उद्घाटन

MMRCL ने बताया मामूली घटना

मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने इस पूरे घटनाक्रम को धुएं की मामूली घटना बताया है। अपने बयान में MMRCL ने कहा कि T-2 स्टेशन पर धुएं की स्थिति बनी थी जिसे मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत काबू में कर लिया।

ये भी पढ़ें: सीएम पद की शपथ: राज्यपाल को बहुमत का भरोसा नहीं' - टीवीके प्रमुख विजय के 7 मई को शपथ लेने की संभावना कम

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं ताकि यह साफ हो सके कि टेक्निकल रूम में आग कैसे लगी। शुरुआती तौर पर इसे तकनीकी खराबी से जुड़ा मामला माना जा रहा है लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts