"हमारे पास देश के बेस्ट शूटर्स...", मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी; ई-मेल भेजकर मांगे 20 करोड़

मुंबई। देश के बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने उन्हें एक ईमेल भेजकर 20 करोड़ रुपए की मांग की है। इसके साथ ही पैसे नहीं देने पर देश के बेस्ट शूटर्स से मरवाने की बात कही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अंबानी को ये धमकी गुरुवार (27 अक्टूबर) शाम को कंपनी के ईमेल आईडी पर मिली।
अक्टूबर 2022 में धमकी देने वाले को बिहार से किया गया था गिरफ्तार।[/caption]
ईमेल में क्या लिखा था ?
27 अक्टूबर को मुकेश अंबानी की कंपनी के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात शख्स ने धमकी भरा ईमेल भेजा। जिसमें लिखा है, 'IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india'। इसका मतलब है- अगर आप हमें 20 करोड़ रुपए नहीं देंगे तो हम लोग आपको मार देंगे। हमारे पास भारत में बेस्ट शूटर हैं। इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मुंबई की गामदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अक्टूबर 2022 में भी मिली थी धमकी
इससे पहले भी अंबानी और उनके परिवार को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। 10 जनवरी 2023 : मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। शख्स ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। जिसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था। 5 अक्टूबर 2022 : मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर एक अनजान शख्स का कॉल आया था। कॉलर ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों का नाम लेकर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि, कॉलर की पहचान दो घंटे के अंदर कर ली गई और टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन निकाली गई। उसे बिहार से गिरफ्तार किया गया था। [caption id="attachment_44907" align="aligncenter" width="600"]
अक्टूबर 2022 में धमकी देने वाले को बिहार से किया गया था गिरफ्तार।[/caption]




















